Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी लालच में मुंहबोले बेटे ने ली वृद्धा की जान:रिटायर्ड दरोगा की पत्नी का बेरहमी से कत्ल, 50 किलोमीटर दूर पीलीभीत की झाड़ियों में मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 65 वर्षीय वृद्धा शांति यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने कातिल मुंहबोले बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। उनका शव पीलीभीत के जहानाबाद में झाड़ियों में मिला। बेटे जैसा प्यार और खूनी धोखा सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ हनुमान गढ़ी निवासी शांति यादव रिटायर्ड दरोगा गजराज सिंह की पत्नी थीं। दो साल पहले उनकी मुलाकात वरुण पराशरी नाम के लड़के से हुई। वरुण शांति देवी को मम्मी कहने लगा और घर पर भी काफी आना-जाना हो गया। शांति देवी उसे अपने बेटे जैसा मानती थीं। वो कहती थीं कि यह मेरे बेटों से अच्छा है। वह अक्सर उन्हें अपने साथ मंदिर और सत्संग में ले जाता था। शांति देवी उसे अपने बेटों से ज्यादा प्यार करती थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस अनजान शख्स पर वो भरोसा कर रही हैं और उसे बेटा मान रही हैं, एक दिन वही उनकी हत्या कर देगा। लालच ने बनाया कातिल वरुण को लगा कि उसे शांति देवी प्रॉपर्टी में हिस्सा देंगी, उसके मन में लालच आ गया था। शांति यादव से वरुण प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहा था, जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया। शनिवार को वह सत्संग के बहाने अपनी कार से उन्हें अपने साथ ले गया और उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उनका शव 50 किलोमीटर दूर पीलीभीत के जहानाबाद में झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। सीसीटीवी से खुला राज परिजनों ने शांति देवी की सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सुराग मिला। पुलिस ने वरुण को हिरासत में लिया और जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने वरुण की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव सोमवार रात करीब 12 बजे बरामद हुआ है। अकेलेपन का उठाया फायदा शांति देवी संपन्न परिवार से थीं। उनकी काफी प्रॉपर्टी है और अपना प्राइवेट स्कूल भी है। उनके तीन लड़के हैं जिनमें से दो जॉब करते हैं जबकि एक अभी पढ़ाई कर रहा है। तीनों लड़के अपने काम में व्यस्त रहते हैं, जिस वजह से वो अपनी मां को समय नहीं दे पाते थे। वरुण ने इसी बात का फायदा उठाकर घर में आना-जाना शुरू कर दिया और फिर हत्या कर दी। वरुण बरेली के बमनपुरी का निवासी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:हरदोई निवासी बदमाश के पैर में लगी गोली, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
    Next Article
    चीन की पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 21 लोगों की मौत; 61 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment