Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीपेड बिजली बिल रिचार्ज पर 2 प्रतिशत छूट:वाराणसी में निदेशक बोले- पहले 30 दिन तक बैलेंस समाप्ति पर नहीं कटेगी बिजली

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में आरडीएसएस योजना के तहत उपभोक्ताओं के यहां मुफ्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड रिचार्ज पर निर्धारित बिजली दरों में 2 प्रतिशत की छूट मिलती है। पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने बताया- उपभोक्ताओं कम बैलेंस, बैलेंस खत्म होने और भुगतान की जानकारी एसएमएस के जरिए मिलती रहती है। यदि उपभोक्ता सोलर प्लांट लगाते हैं, तो इसी मीटर को आसानी से नेट मीटर में बदला जा सकता है। काशी में लगे 1.74 लाख स्मार्ट मीटर प्रबंध निदेशक ने बताया- पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत स्मार्ट मीटरिंग योजना में कुल 73,27,988 उपभोक्ताओं के वहां मीटर लगाने के लिए दो एजेंसी काम कर रही हैं। इसमें जीएमआर काशी, वाराणसी प्रथम, द्वितीय, आजमगढ़ जोन और जीएमआर त्रिवेणी पर प्रयागराज प्रथम, प्रयागराज द्वितीय एवं मिर्जापुर जोन और जीनस पर गोरखपुर-प्रथम, गोरखपुर-द्वितीय, बस्ती जोन के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। काशी कलस्टर में 25,75,024 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के सापेक्ष अब तक 10,97,152 (42.3 प्रतिशत) मीटर लगाए गए हैं। इसमें वाराणसी में 1,74,569 मीटर शामिल हैं। अब जानिए क्या होगा लाभ शंभु कुमार ने कहा - मीटर में परिवर्तन के समय पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को बकाए में समायोजित किया जाएगा। यदि कोई बकाया नहीं है तो उसे सीधे उपभोक्ताओं के प्रीपेड बैलेंस में जोड़ दिया जाएगा। पुराने पोस्टपेड बकाए का भुगतान उपभोक्ताओं की सुविधा अनुसार किश्तों में (10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत) प्रत्येक रिचार्ज में स्वतः समायोजित होगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप और www.uppcl.org या अधिकृत प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम, गूगल प्ले और सीएससी (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से तत्काल रिचार्ज कर सकते हैं। तीन दिन अतरिक्त मिलेगा समय स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले 30 दिन तक, बैलेंस समाप्त होने पर तीन दिन बाद तक आपूर्ति जारी रहेगी। इसके अलावा शाम छह बजे से सुबह 8 बजे तक एवं रविवार और राजपत्रित अवकाशों की स्थिति में भी बैलेंस समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट को धुआं महसूस हुआ; पैसेंजरों ने मास्क लगाए
    Next Article
    रायबरेली में नाली विवाद में मारपीट:युवक गंभीर घायल, लोहे की रॉड से हमला; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment