Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी का मिला शव:दोनों पहले से शादीशुदा थे, दिल्ली में साथ रहते थे, 1 अप्रैल को आए थे घर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर साथ रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने ससुराल लौटने के बाद में कीटनाशक खाकर जान दे दी। वहीं प्रेमी का शव औरैया में पांडु नदी के किनारे लावारिश हालत में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गहलौतनपुरवा, अलीनगर गांव निवासी 45 साल की रिंकी देवी पत्नी रामनिवास और तालग्राम थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी 28 साल का सुग्रीव कुमार पुत्र रामसरन के बीच करीब दो साल से अफेयर था। बताया गया कि 10 मार्च को रिंकी अपने प्रेमी सुग्रीव के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इस पर 13 मार्च को उसके पति रामनिवास ने थाने में तहरीर दी थी। रिंकी अपने साथ करीब 10 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये के जेवरात भी ले गई थी। पुलिस जांच में दोनों के दिल्ली में किराए के मकान में साथ रहने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को रिंकी अचानक अपने घर लौट आई। पति द्वारा पूछताछ करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। रात करीब 10 बजे रिंकी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे औरैया के बेला थाना क्षेत्र में उमर्दा-बेला मार्ग पर पांडु नदी के पास फुटपाथ किनारे सुग्रीव का शव लावारिश हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। सुग्रीव के भाई अवनीश ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। दोनों शवों को संबंधित थानों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों दिल्ली में रह रहे थे, लेकिन वापस क्यों लौटे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग:हरदोई में 6 बीघा फसल राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    सोनभद्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:पर्यावरणीय क्षति पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment