Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग:हरदोई में 6 बीघा फसल राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण एक किसान की छह बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यह घटना किसान महेंद्र पुत्र बलबीर के खेत में हुई, जिसके ऊपर से 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही थी। लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी खेत में गिरी और आग तेजी से फैल गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टियों तथा ट्यूबवेल की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को भी आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस भी आग बुझने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के बाद पीड़ित किसान महेंद्र के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत लाइनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर किडनी स्कैंडल में 2 ओटी टेक्निशियन गिरफ्तार:डॉक्टर के दिल्ली से किडनी ट्रांसप्लांट करने आए, एक केस के 50 हजार रुपए मिलते
    Next Article
    प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी का मिला शव:दोनों पहले से शादीशुदा थे, दिल्ली में साथ रहते थे, 1 अप्रैल को आए थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment