Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर:प्रेमिका के परिजनों की पिटाई और धमकी से डिप्रेशन में था

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की मौत हो गई। गांव पांची के पास स्थित पहलवान ढाबे पर कार्यरत 27 वर्षीय शाहिद ने प्रेमिका के परिजनों द्वारा मारपीट और धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शाहिद हापुड़ के गांव बछड़ौता का निवासी था। उसका प्रेम संबंध हापुड़ की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती से था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। जानकारी के अनुसार, शाहिद ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपने प्रेम संबंध का खुलासा किया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे फोन पर धमकी दी और युवती से दूर रहने की चेतावनी दी। आरोप है कि चार दिन पहले युवती के परिजनों ने शाहिद को बुलाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद शाहिद ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृत्यु से पहले दिए गए अपने बयान में शाहिद ने प्रेमिका के परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया था। मंगलवार रात इलाज के दौरान शाहिद की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में घटी ताज पर्यटकों की संख्या:खाली दिखा परिसर, पिछले दिनों कई पर्यटकों की बिगड़ी थी तबियत
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज की मांग:मऊ में हिंदू जागरण समिति ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment