Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने की महिला की हत्या, शव तालाब में फेंका:लखीमपुर खीरी पुलिस ने एक सप्ताह में किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में एक सप्ताह पहले छाउछ चौराहे के पास तालाब में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को कोतवाली सदर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी पप्पू कश्यप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतका की टी-शर्ट भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को छाउछ चौराहे के पास तालाब से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान न होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य जांच माध्यमों से पता चला कि यह शव छाउछ में गुमटी लगाकर पान-मसाला बेचने वाली महिला का हो सकता है। सोमवार को बाछेपारा, नीमगांव निवासी नत्थालाल ने कोतवाली पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी आरती देवी के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरती की शादी 2016 में मितौली क्षेत्र के रंजीत कुमार से हुई थी। पति से अनबन के कारण वह अपनी दो बेटियों के साथ छाउछ में किराए पर रहती थी और दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करती थी। नत्थालाल ने पुलिस को यह भी बताया कि शिव कॉलोनी निवासी पप्पू कश्यप लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और उस पर गलत नियत रखता था। विरोध करने पर वह आरती को जान से मारने की धमकी भी देता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि पप्पू कश्यप और आरती देवी के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी पप्पू को शक था कि आरती के अन्य लोगों से भी संबंध हैं। इसके अलावा, कुछ दिन पहले हुई अपनी पिटाई के लिए भी वह आरती को ही जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश के चलते पप्पू ने आरती की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को तालाब में फेंक दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पप्पू कश्यप को पीके इंटर कॉलेज ग्राउंड के पीछे स्थित बाग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास छिपाकर रखी गई मृतका की टी-शर्ट भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित कोतवाली सदर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिक्शा चालक-सवारी के बीच मारपीट का VIDEO:हमीरपुर में किराए विवाद पर हुई चप्पलबाजी, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    फायर सेफ्टी जांच में फंसी प्राइवेट बस:फिरोजाबाद में कई यात्री घंटों तक फंसे, किराया वापसी को लेकर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment