Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी को सुपारी देकर कराई पति की हत्या:उन्नाव में बहाने से खेत बुलाया, पीट-पीटकर मार डाला

    8 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में पत्नी ने 40 हजार की सुपारी देकर प्रेमी से पति की हत्या करा दी। पत्नी ने बहाने से पति को खेत बुलाया। यहां प्रेमी और उसके दोस्त ने पति को पकड़ा। दोनों हाथ बांधकर उसे जमकर पीटा। जब बेसुध हो गया, तो सीने पर जोर से मुक्का मारकर उसे मार डाला। इसके बाद शव छोड़कर भाग गए। इसके बाद पत्नी खेत पहुंची और रोने का नाटक करने लगी। पुलिस को उसके हाव-भाव पर शक हुआ। जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने 48 घंटे में घटना का खुलासा किया। पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला ने बताया- पति हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा था। उससे छुटकारा चाहती थी। इसलिए उसे मार डाला। घटना बुधवार की अजगैन थाना क्षेत्र की है। पहले एक नजर में घटना… 18 मार्च की सुबह चमरौली गांव स्थित राजेश यादव के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो देखा कि मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव की पहचान थानखेड़ा मजरा के चमरौली निवासी श्रीकांत लोध उर्फ जंगली (35) के रूप में हुई। श्रीकांत की मां सुंदरा देवी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की मदद से जांच शुरू की। इस दौरान श्रीकांत की पत्नी सुखरानी (35) की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो सुखरानी ने अपना जुर्म कबूल किया। अब पत्नी का कबूलनामा… मैं पति से छुटकारा चाहती थी, इसलिए मार डाला सुखरानी ने पुलिस को बताया- पति को मेरे अफेयर के बारे में पता चला गया था। वह मुझसे मारपीट करता था। मैं उससे छुटकारा चाहती थी। इसलिए उसकी हत्या की प्लानिंग की। 40 हजार में चितौली मजरा वीरसिंहपुर निवासी अंकित यादव और सधीरा निवासी प्रेमी मोहित सिंह (26) को पति श्रीकांत की हत्या की सुपारी दी। 17 मार्च की रात सुखरानी ने अंकित यादव (26) और मोहित सिंह को फोन किया। दोनों को खेत पर बुलाया। प्लानिंग के तहत वह पति श्रीकांत और अपने छोटे बेटे को खेत तक लेकर गई। यहां दोनों आरोपियों ने श्रीकांत को गिरा दिया। उसके हाथ पीछे की तरफ बांध दिए। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। चेहरे-सिर पर वार करते रहे। जब श्रीकांत की मौत हो गई, तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने शनिवार को चमरौली बाजार से दौलतखेड़ा रोड स्थित नहर पटरी के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल और कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया- केस में बीएनएस की धारा 3(5) बढ़ाई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें………….. बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में चौंकाने वाली घटना बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी बॉल उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी ने ब्लेड से गर्लफ्रेंड को घायल किया:कानपुर में खुद की गर्दन काटी, बोला- किसी और से प्यार करने लगी थी
    Next Article
    नॉनस्टॉप ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, दरोगा की मौत:कानपुर जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे, प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment