Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने ब्लेड से गर्लफ्रेंड को घायल किया:कानपुर में खुद की गर्दन काटी, बोला- किसी और से प्यार करने लगी थी

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन और कलाई चाकू से काट ली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। इलाज के लिए CHC भेजा। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार को बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुई। प्रेमी का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। 3-4 महीने से लड़की मुझसे बात नहीं कर रही थी। वह किसी और से बात करने लगी थी। मैंने उसे मनाया, फिर भी नहीं मानी। वहीं, लड़की का कहना है कि लड़का बात करने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने ब्लेड और चाकू से गले और हाथ पर हमला कर दिया। लड़का बोला- 7 साल से प्यार करता हूं प्रेमी अरविंद दिवाकर ने बताया- मैं बिल्हौर के ही उत्तरी गांव का रहने वाला हूं। करीब 7 साल से मैं गांव की ही एक लड़की से प्यार करता हूं। 3-4 महीने से मेरी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे युवक से बात करने लगी थी। उसने मुझे इग्नोर करना शुरू कर दिया था। शनिवार को मैं उसके बुलाने पर आखिरी बार बातचीत करने गया था। इस दौरान लड़की ने मुझे धमकी दी कि तुम्हारे फोन में हमारे साथ की जो भी तस्वीरें हैं, उनको हटा दो। मैंने गुस्से में साथ लाए ब्लेड से उस पर हमला कर दिया और खुद को भी घायल कर लिया। पीछे से लड़के ने धक्का दिया, फिर दरवाजा बंद कर हमला किया लड़की भी बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसने बताया- मुझे आज कानपुर जाना था। इसलिए चचेरी बहन के साथ अपने दूसरे घर पर कपड़े लेने गई थी। घर का दरवाजा खोलते ही पीछे से गांव का रहने वाला अरविंद दिवाकर आ गया। वह धक्का मारकर मुझे कमरे में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। अरविंद मुझसे बात करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने साथ लाए ब्लेड से मेरे गले और हाथ पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसने अपने हाथ और गले पर ब्लेड मार कर खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस को मिले तीन ब्लेड और एक सूजा लड़की ने बताया- अरविंद और मैं क्लास-3 से 10 तक साथ में पढ़ते थे। हमारी उससे दोस्ती थी। अब हम दोनों अरौल में अलग-अलग कॉलेज से BA की पढ़ाई कर रहे हैं। इधर कुछ दिनों से मैंने अरविंद से बात करनी बंद कर दी थी। लेकिन, अरविंद लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। मौके से पुलिस ने तीन ब्लेड और एक सूजा बरामद किया है। ACP मंजय सिंह ने बताया- युवक ने लड़की पर ब्लेड से हमला किया है। इसके बाद खुद को भी घायल कर लिया। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए- पुलिस दरवाजे पर खड़ी धमकाती रही...युवक ने अंदर जान दी, कानपुर में पड़ोसी महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों को बुलाया कानपुर में किराए के मकान में युवक ने जान दे दी। उसका पड़ोसी महिला से विवाद हुआ था। महिला ने युवक को पीटा और पुलिस बुला ली। डर से युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा पीटती रही, उसे बाहर आने के लिए धमकाती रही। वह कमरे में फंदे पर लटक गया। घटना के बाद महिला और पुलिसवाले भाग गए। पड़ोसियों को घटना का पता चला, तो उन्होंने युवक के माता-पिता को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमला:इस जंग में दूसरी बार निशाना बनाया गया, अभी रेडियोएक्टिव रिसाव की खबर नहीं
    Next Article
    प्रेमी को सुपारी देकर कराई पति की हत्या:उन्नाव में बहाने से खेत बुलाया, पीट-पीटकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment