Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरालिंपिक चैंपियन सुमित अंतिल का कोच पर उत्पीड़न का आरोप:स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में शिकायत दी; ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी समर्थन में आए

    2 hours ago

    1

    0

    दो बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। सुमित ने SAI(स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में शिकायत दी है। इस शिकायत का ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी समर्थन किया है। परिवार को दी गालियां, ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर किया परेशान टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह ने न केवल उन्हें, बल्कि नीरज चोपड़ा को भी निशाना बनाया। सुमित के मुताबिक, कोच ने पेशेवर मर्यादाएं लांघते हुए उनके परिवारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सुमित ने बताया कि कोच जानबूझकर अपनी गाली-गलौज वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वे उन तक पहुंच सकें और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा सके। नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीट्स ने सुमित का साथ दिया सुमित की इस शिकायत को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पैरा एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है। सुमित का कहना है कि वे लंबे समय तक इस व्यवहार को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कोच पर सचिन यादव को आगे बढ़ाने के लिए साजिश का आरोप सुमित ने कोच की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवल सिंह शायद इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे अपने शिष्य सचिन यादव को नीरज चोपड़ा से आगे देखना चाहते हैं। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर आए थे। सुमित ने शक जताया है कि कोच के इस व्यवहार के पीछे कम्पेटिटिव इंटरेस्ट जुड़े हो सकते हैं। SAI और TOPS की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल सुमित अंतिल ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई रसीद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के CEO पहली सुनवाई में ही समझौता कराना चाहते थे। सुमित ने सवाल उठाया कि अगर उनके जैसे कद के एथलीटों की बात नहीं सुनी जा रही, तो अन्य खिलाड़ी क्या उम्मीद कर सकते हैं। SAI ने दी सफाई: नवल सिंह हमारे कर्मचारी नहीं SAI ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, संस्थान ने साफ किया है कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे वर्तमान में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के हिस्से के रूप में नियुक्त किए गए हैं। SAI इस मामले को संबंधित महासंघ के साथ उठा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन-कफ-सिरप मास्टरमाइंड शुभम के पिता भोला को नहीं मिलेगी जमानत:NSA की तरह पिट NDPS एक्ट में हुई कार्रवाई, SIT की रिपोर्ट पर एक्शन
    Next Article
    Iran-US Peace deal Live Update अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत सोमवार को होगी, ईरानी सूत्रों का दावा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment