Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्किंग में खड़े 3 ट्रकों में लगी आग:ग्रेटर नोएडा में कूड़े के ढेर से फैली लपटें, दमकल ने पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पार्किंग में खड़े तीन ट्रकों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बादलपुर गांव के पास बनी पार्किंग में कई ट्रक खड़े थे। इसी दौरान पास में लगे कूड़े के ढेर में आग सुलग रही थी। तेज हवा के चलते आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और लपटें ट्रकों तक पहुंच गईं। देखते ही देखते तीनों ट्रक आग की चपेट में आ गए। तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया। तीनों ट्रक जलकर राख हालांकि दमकल टीम ने समय रहते आग बुझा दी, लेकिन तब तक तीनों ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। आग लगने के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया:स्कूलों में छात्रों को आग से बचाव की ट्रेनिंग दी गई
    Next Article
    हमीरपुर में बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत:मृतक खेती के लिए डीजल लेने जा रहा था, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment