Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेग्नेंट प्रेमिका का हत्यारा बोला- साहब गलती हो गई:सीतापुर पुलिस ने पैर में मारी गोली, सिपाही की पिस्टल छीनकर फायर किया था

    1 day ago

    2

    0

    सीतापुर में प्रेग्नेंट प्रेमिका की हत्या कर लाश लखनऊ में फेंकने वाले प्रेमी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वह माफी मांगता रहा। कहा- साहब गलती हो गई। शनिवार दोपहर पुलिस सबूतों की बरामदगी के लिए उसे सीतापुर से लखनऊ ले जा रही थी। रास्ते में उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। मौका मिलते ही सिपाही की नाक पर मुक्का मारकर पिस्टल छीन ली। फिर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। दरअसल, आरोपी विशाल ने प्रेग्नेंट होने पर प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर उसकी लाश लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में फेंक दी थी। पहचान और सबूत मिटाने के लिए उसने लाश के गले पर सीमेंट का पिलर रख दिया था। शनिवार सुबह विशाल की निशानदेही पर पुलिस को झाड़ियों में हड्डी और चप्पल मिली थी। सबूत जुटाने के लिए सीतापुर पुलिस आरोपी को दोबारा लखनऊ ले जा रही थी। तभी उसने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की पिस्टल छीनकर फायर किया संदना थाना पुलिस ने विशाल को 4 मई को गिरफ्तार किया था। 5 मई की रात उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार की सुबह पुलिस उसे लखनऊ ले गई। उसकी निशानदेही पर लड़की का कंकाल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस उसे सीतापुर लेकर आ गई। दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस टीम विशाल को सबूतों की बरामदगी के लिए दोबारा लखनऊ ले जा रही थी। टीम जब रामपुर मढ़िया गांव के पास पहुंची थी, तभी विशाल ने टॉयलेट जाने की बात कही। पुलिसवालों ने गाड़ी रोक दी। उसे रोड किनारे यूकेलिप्टिस के बाग के पास ले गई। मौका देखते ही विशाल ने पुलिस से पिस्टल छीन ली और टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विशाल के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसने पुलिसवालों से कहा- गलती हो गई साहब। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्रेमी का कबूलनामा पढ़िए… पुलिस की पूछताछ में विशाल ने बताया- मेरे और लड़की के बीच अफेयर था। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। मैं 25 मई को उसे बाइक से सिधौली से लेकर लखनऊ गया। वहां बक्शी का तालाब इलाके के किसान पथ के पास एक सुनसान जगह पर उसे ले गया। हम दोनों के बीच शादी और साथ रहने को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर मैंने गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव के गले पर सीमेंट का पिलर रख दिया, फिर मौके से भाग गया। अब घटनास्थल की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… सीतापुर के संदना गांव की रहने वाली बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ सरैया गांव का विशाल पाल और उसकी बहन पढ़ते थे। छात्रा के पिता के अनुसार, विशाल ने अपनी बहन के जरिए बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर 25 मई को विशाल बेटी को अपने साथ लेकर भाग गया। बेटी रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इससे हम लोगों की चिंता बढ़ गई। बाद में पता चला कि विशाल और उसकी बहन बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गए हैं। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। इसके बाद मैंने थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन, पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। संदना थाने की पुलिस ने 28 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो पिता ने धरना शुरू किया पिता ने बताया- मेरी बेटी 25 तारीख को लापता हो गई थी। उसके प्रेमी ने उसका अपहरण कर लिया था। मैं नामजद शिकायत दर्ज कराने थाने गया था, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। 28 तारीख को मुकदमा दर्ज हुआ। जब मैंने FIR की कॉपी देखी, तो मैं उससे संतुष्ट नहीं था। इसके बाद मैं सीओ साहब और एसपी साहब से मिला। मैं लगातार अधिकारियों के पास जाता रहा और उन्हें बताता रहा कि पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं। जब मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अधिकारियों को सूचना देकर धरने पर बैठ गया। 2 जून को धरना शुरू होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और कुछ कार्रवाई शुरू हुई। धरने के तीसरे दिन सीओ साहब आए और मुझसे कहा कि धरना खत्म कर दीजिए, हम आपकी बेटी को 3-4 दिनों में ढूंढ लेंगे। उनके आश्वासन पर मैं धरने से उठ गया, लेकिन गांव के लोग वहीं बैठे रहे। पिता बोले- आज पुलिस मुझे लखनऊ लेकर आई पिता ने बताया कि शनिवार को पुलिस मुझे लेकर लखनऊ आई। बताया कि मेरी बेटी मिल गई है। लेकिन, मुझे लेकर सीधे जंगल गए। वहां झाड़ियों में फंसे उसके कपड़े दिखाए। चप्पल और हड्डियां भी पड़ी थीं। उसके बाल भी मिले, लेकिन पूरी लाश नहीं मिली। बताया जा रहा कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। आरोपी प्रेमी जेल में है। अगर बेटी की हत्या हुई है, तो अकेले विशाल ने नहीं की होगी और लोग भी शामिल होंगे। उन पर भी कार्रवाई हो। लापरवाह पुलिसवाले भी निलंबित किए जाएं। एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने कहा- जंगल में एक युवती के अवशेष मिले हैं। पिता ने बेटी के कपड़े और चप्पल से पहचान की है। मृतका के प्रेमी ने सीतापुर पुलिस के सामने कबूला है कि दोनों के बीच अफेयर था। लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी। प्रेमी ने बहाने से लखनऊ लाकर प्रेमिका को मार डाला। जंगल में बरामद अवशेषों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पत्नी की हत्याकर जान देने वाले ने 2 लव-मैरिज की, फुफेरी बहन के बाद गर्लफ्रेंड से शादी की, नाराज हुई तो पहली पत्नी को मारी गोली रे बेटे ने 5 साल पहले अपनी सगी बुआ की बेटी (फुफेरी बहन) पुख्खन से लव-मैरिज कर ली थी। दोनों को समझाया था, लेकिन वे नहीं माने। तब मंदिर में शादी करा दी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद बेटे ने दूसरी लड़की से चोरी छिपे लव-मैरिज कर ली। इससे पुख्खन नाराज हो गई और केस कर दिया। चौकी में पंचायत हुई। बेटे ने दूसरी पत्नी से नाता तोड़ दिया। फिर भी पुख्खन साथ रहने को तैयार नहीं थी। गुरुवार दोपहर को बेटा झांसी से निकला। रात को पता चला कि उसने पुख्खन को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा; कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी; गाजीपुर एनकाउंटर पर भड़के यूपी के मंत्री
    Next Article
    केशव बोले- गाजीपुर एनकाउंटर की जांच होगी:प्रयागराज में डिप्टी सीएम ने कहा- क्राइम कंट्रोल के लिए सख्ती जरूरी, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment