Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी एसओ को धमकी, सरकारी कार्य में बाधा:प्रतापगढ़ पुलिस ने युवक पर गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस, तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने में प्रभारी एसओ को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन पर अधिकारियों की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। यह घटना 10 अप्रैल की है, जब थानाध्यक्ष अरुण राय अवकाश पर थे। उस दिन वरिष्ठ उपनिरीक्षक एहसानुल हक थाने का कार्यभार संभाल रहे थे।दोपहर करीब 3:38 बजे थाने के सरकारी नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बताया और जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहर राय निवासी राकेश मिश्र की ओर से मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। उपनिरीक्षक एहसानुल हक ने बताया कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी धर्मेंद्र सिंह ने कथित तौर पर सरकारी कार्य में हस्तक्षेप करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस का आरोप है कि इस बातचीत को बिना किसी कानूनी अनुमति के रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन है। पुलिस के अनुसार, इस कृत्य से न केवल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, बल्कि संबंधित अधिकारियों की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-मुंबई ट्रेनों में भीड़ चरम पर,हर क्लास में लंबी वेटिंग:पुष्पक, एलटीटी और कुशीनगर समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
    Next Article
    सड़क पर दो माह से पड़ा निर्माण मलबा:मुज़फ़्फ़रनगर में लोग फिसलकर गिर रहे, बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment