Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी में डूबने से 3 साल के मासूम की मौत:हाथरस में खेत में भरे पानी में पड़ा मिला, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद के करेया गांव में शनिवार सुबह एक खेत में तीन साल के मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने परिजनों के साथ खेत पर गया था, जहां वह खेलते समय बंबा से खेत को आ रहे पानी में गिर कर डूब गया। चिकित्सक ने किया मृत्यु घोषित जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को होने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये यहां चिकित्सक द्वारा जांच पड़ताल कर उसे मृत्यु घोषित कर किया जिससे घर परिवार के लोगों में अस्पताल में ही हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव करेया निवासी प्रशांत का तीन वर्षीय पुत्र लव शनिवार को अपने परिवार के साथ खेत पर मौजूद था। खेत में सिंचाई के लिए बंबा के माध्यम से पानी चल रहा था और परिवार के सदस्य खेत के काम में व्यस्त थे। खेत में भरे पानी में पड़ा मिला मासूम इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम लव पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। कुछ देर बाद जब परिजनों का ध्यान बच्चे पर गया तो उसकी तलाश शुरू की गई। लव खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में शोक मासूम की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। पिता, चाचा और बाबा का अस्पताल में बुरा हाल था। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है, हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को भेज दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा में विकास कार्य:विधायक साकेत वर्मा ने योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गिनारे काम
    Next Article
    धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली युवती गिरफ्तार:मुरादाबाद में 22 जनवरी को छात्रा के भाई ने कराई थी FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment