Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलिया के लिए 500 करोड़ के प्रस्ताव पास कराए:विधायक हरविंदर साहनी बोले- जनता देगी मेरे और सरकार के काम को नंबर

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी की पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरविंदर उर्फ रोमी साहनी ने अपने चार साल के कार्यकाल और सरकार की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि उनके और सरकार के काम का मूल्यांकन जनता ही करेगी। विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कई बड़े कार्य गिनाए। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: आप अपने और अपनी सरकार के काम को 10 में कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर हमारी पलिया विधानसभा की जनता देगी। जनता जो निर्णय करेगी, वही हमें स्वीकार होगा। सवाल: 2022 से अब तक आपकी विधानसभा में कौन-कौन से बड़े काम हुए हैं? जवाब: मैं पिछले 14 साल से विधायक हूं। अगर चार साल की बात करें तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पुलिया निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। क्षेत्र में एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई योजनाएं आई हैं। गरीबों के इलाज के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है, जिससे सैकड़ों परिवारों को लाभ मिला है। भीरा ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। बाढ़ से बचाव के लिए 24 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के लिए अन्य योजनाओं पर भी काम चल रहा है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: भारतीय जनता पार्टी कार्य और क्षमता के आधार पर टिकट देती है। मुझे उम्मीद है कि चौथी बार भी मैं ही पलिया से चुनाव लड़ूंगा। सवाल: टिकट को लेकर आप कितने आश्वस्त हैं? जवाब: पार्टी जनता की उम्मीदों के अनुसार निर्णय लेती है। जनता जो चाहेगी, वही पार्टी करेगी और मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी मुझ पर भरोसा करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन साल से पुल का रास्ता बंद, ग्रामीण आक्रोशित:पीलीभीत में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रशासन को दो महीने का अल्टीमेटम
    Next Article
    एटा में युवक की पिटाई का वीडियो:मामूली विवाद में लाठी-डंडों से पीटा, 11 पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment