Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसवालों ने THAR से रिटायर्ड रजिस्ट्रार को रौंदा:20 मीटर तक स्कूटी घिसटी; बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में दौड़ा रहे थे

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी की बंदेलखंड यूनिवर्सिटी में 4 पुलिसवालों ने THAR गाड़ी से रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार को रौंद दिया। 20 मीटर घसीटने के बाद उनकी स्कूटी THAR के नीचे फंस गई। रिटायर असिस्टेंड रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा (70) THAR के अगले पहिए के नीचे दब गए। इसके बाद पुलिसवालों ने THAR रोकी। फिर गाड़ी छोड़कर भाग गए। सिक्योरिटी गार्डों ने अन्य लोगों की मदद से THAR को हटाया। मनीराम वर्मा को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबाद पुलिस ने THAR कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में परीक्षा भवन में होमगार्ड का पेपर चल रहा था। वहीं से पुलिसवाले THAR लेकर निकले थे। वो कैंपस के अंदर THAR को तेज स्पीड में दौड़ा रहे थे। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए घर का सामान लेने जा रहे थे मनीराम वर्मा (70) एरच थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव के रहने वाले थे। वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में असिस्टेंड रजिस्टार के पद से रिटायर हुए थे। अभी परिवार के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रहते थे। मनीराम के बेटे गिरीश कुमार ने बताया- शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पिता घर से स्कूटी लेकर निकले थे। वो कैंपस के बाहर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। तभी कैंपस के अंदर परीक्षा भवन की तरफ से तेज गति में आ रही काले रंग की THAR गाड़ी ने पापा की स्कूटी को टक्कर मार दी। गाड़ी में 4 पुलिसकर्मी खाकी वर्दी पहनकर बैठे थे। वो सभी हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। तब तक स्टाफ के लोग पिता को अस्पताल ले जा चुके थे। हम लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि पिता की मौत हो गई है। लोग बोले- पहिए के नीचे दबे थे गिरीश कुमार ने बताया- घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर परीक्षा भवन में होमगार्ड का पेपर चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, THAR इसी तरफ से आ रही थी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वर्दी पहने 4 पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर से बैग उठाकर भाग गए। स्कूटी THAR के नीचे फंसी थी। THAR का अगला पहिया मनीराम वर्मा के ऊपर चढ़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद THAR को हटाया। इसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने थार गाड़ी और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दरोगा 10 हजार रिश्वत लेते थाने में अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, मुकदमा सेटल कराने को मांगे थे रुपये
    Next Article
    यूपी में लड़की की मौत पर सियासत:राहुल-प्रियंका ने पीएम से पूछा-बेटियां असुरक्षित क्यों? अखिलेश ने पिता का वीडियो दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment