Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर पथराव कराने वाले पर 10 हजार का इनाम:गोरखपुर में मौत के बाद भीड़ ने किया था बवाल, जान बचाकर भागे थे पुलिसवाले

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में हनुमान चौहान (40) की मौत के बाद परिजनों और भीड़ ने बवाल किया था। पुलिस पर पथराव किया था। मामले में आरोपी विशाल यादव की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि विशाल यादव ने परिजनों को भड़काया और भीड़ जुटाकर पुलिस पर पथराव कराया। इस हमले में महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। कुछ ने दंगा नियंत्रण वाहन में छिपकर खुद को छिपकर खुद का बचाया था। हमले में घायल युवक की लखनऊ में हुई थी मौत गीडा के जवाहर चक के रहने वाले हनुमान चौहान (40) 4 अक्तूबर 2025 को दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद में घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया, जहां 20 अक्तूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखकर गोरखपुर-वाराणसी हाईवे को सुबह करीब तीन घंटे तक जाम रखा। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। सांसद रवि किशन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जाली लगे वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा गया। घंटों लगा था लंबा जाम करीब तीन घंटे तक चले उपद्रव के दौरान नौसड़ चौराहे से जवाहर चक तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाराणसी व लखनऊ मार्ग पर यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। देर रात स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। चौकी इंचार्ज कमलेश प्रताप सिंह की तहरीर पर बांसगांव-बरौली निवासी अंगद, सोमनाथ, बुगनी देवी, अनिल और विशाल यादव समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही हमले का एक आरोपी विशाल यादव फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अब 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेट्रो स्टेशन पर कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक:बैग में ले जा रहा था, लाइसेंस नहीं मिला; लखीमपुर से आया था
    Next Article
    शारदा नदी में नहाते समय युवक डूबा:लखीमपुर-खीरी पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment