Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर बेटों को घर से उठाने का आरोप:परिवार महिलाओं के साथ SSP कार्यालय पहुंचा, न्याय की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक परिवार ने दावा किया है कि पुलिस ने आधी रात को उनके घर में घुसकर बेटों को जबरन उठा लिया, मारपीट की और फर्जी कार्रवाई की धमकी दी। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार दर्जनों महिलाओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और घंटों न्याय की गुहार लगाई। सपा नेत्री मोनिका के नेतृत्व में मेघाखेड़ी गांव निवासी सरताज ने आरोप लगाया कि 4 मई की रात करीब 11 बजे टीपी नगर चौकी इंचार्ज और कुछ अन्य लोग, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया, उनके घर की दीवार कूदकर अंदर घुस आए। उस समय परिवार खाना खाकर आराम कर रहा था। सरताज के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने परिवार के सदस्यों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके तीन बेटों, सलमान, इमरान और गुल्लू उर्फ शाहनवाज को जबरन एक निजी वाहन में बैठाकर ले गए। परिवार ने विरोध करने पर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्हें जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और पूर्व प्रधान मौके पर पहुंचे, जिन्हें बताया गया कि "पंजाब पुलिस" आई है, जबकि वहां कोई बाहरी पुलिस मौजूद नहीं थी। परिवार का सबसे गंभीर आरोप है कि पुलिस हिरासत में सलमान के पैर में गोली मार दी गई। इमरान को अब तक बिना किसी आधिकारिक सूचना के हिरासत में रखा गया है। परिवार का दावा है कि उन्हें बेटों की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही कोई कानूनी प्रक्रिया बताई गई। पीड़ितों ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। उन्हें आशंका है कि उनके बेटों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है या उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। इन्हीं मांगों को लेकर परिवार की महिलाएं और अन्य परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और घंटों तक वहां डटे रहे। उन्होंने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेटों की सुरक्षित रिहाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल से मिलेगा ‘स्व-गणना’ का मौका:खुद भरें अपनी जनगणना की जानकारी, ऑनलाइन पोर्टल से आसान हुई जनगणना प्रक्रिया
    Next Article
    मथुरा में 6 महिलाओं से ठगी:12 दिन में गहने उतरवाकर फरार हुए ठग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment