Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले 9 लोगों को किया गिरफ्तार:सरकारी जमीन पर अम्बेडकर प्रतिमा लगाने के दौरान हुआ था बवाल

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पुलिसकर्मियों और राजस्व टीम पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। यह पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का है। शनिवार दोपहर को ग्रामीणों ने गांव की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के उद्देश्य से चबूतरा बनाकर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। टीम ने जेसीबी की मदद से चबूतरे को ध्वस्त कर दिया और अंबेडकर प्रतिमा को अपनी सुरक्षा में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। इसी दौरान, महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए तीन ग्रामीणों को मौके से हिरासत में लिया और उन्हें थाने भेज दिया। बाद में, छह अन्य ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या नौ हो गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रमेश यादव पुत्र शोभनाथ यादव, ब्रजेश यादव पुत्र दयाराम, विजयशंकर यादव पुत्र दयाराम, विजय कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र राजाराम, अखिलेश कुमार कोरी पुत्र सुरेश कुमार, सूरज कुमार पुत्र कल्लूराम, सूरज कुमार पुत्र कमलेश कुमार, जगन्नाथ पुत्र रामनाथ और उमेश नरहरपुर थाना रामगंज शामिल हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। फिलहाल, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में बाइक हादसे में एक युवक की मौत:दो घायल कानपुर रेफर, बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article
    युवक से मारपीट, 5 यूट्यूबर पर केस:हिन्दू महिलाओं को गुमराह कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment