Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; वकील समेत 4 हिरासत में

    7 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज हुई। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, एक ई-रिक्शा चालक ने पैदल चल रहे युवक को हल्की टक्कर मार दी थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने ई-रिक्शा चालक को बीच सड़क पर पीट दिया। सूचना मिलते ही 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। सभी को पकड़कर चौकी ले आए। हमलावरों के गुस्से को देखते हुए चौकी के हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने ई-रिक्शा चालक को कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने फोन कर गांव से 20 लोगों को बुला लिया। लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच, वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल सिपाही ने छीन लिया। इसी बात से नाराज होकर भीड़ ने चौकी पर हमला बोल दिया। सूचना पर थाने और आसपास की चौकियों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। एक वकील समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिपाही और कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली की पुलिस चौकी का है चौकी पर हमले की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझिए… शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10:30 बजे सूचना आयोग कार्यालय के पास एक ई-रिक्शा की पैदल जा रहे युवक से हल्की टक्कर हो गई। युवक के साथ मौजूद 6 लोगों ने ई-रिक्शा चालक गुड्डू सरदार को खींचकर सड़क पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को छुड़ाया और रात करीब 11 बजे सभी को पकड़कर चौकी ले आए। लेकिन चौकी में भी हमलावर पुलिस के सामने ही ई-रिक्शा चालक से मारपीट करने लगे। पुलिस पर हमला करने के लिए गांव से बुलाई भीड़ हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने गुड्डू सरदार को बचाने के लिए उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने चौकी से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव नेवली से रात 11:30 बजे करीब 20 लोगों को फोन कर पुलिस चौकी बुला लिया। भीड़ ने चौकी को घेर लिया और पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगी। वे गुड्डू को कमरे से बाहर निकालने की मांग करने लगे। मोबाइल छीना तो भड़के हमलावर इसी दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था, जिस पर सिपाही कमलेश पासवान ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसी बात से नाराज होकर भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। सिपाही कमलेश पासवान को चौकी के अंदर घसीट-घसीटकर पीटा गया। उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय की वर्दी फाड़ दी गई और बैज नोंच लिया गया। दो अन्य पुलिस कर्मियों से भी मारपीट की गई। मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए गए। पुलिस चौकी में तैनात 3 आरक्षी और 8 महिला सिपाही बीच-बचाव करते दिखे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक कई आरोपी फरार हो चुके थे। रात करीब 12 बजे तक चौकी में हंगामा चलता रहा। वकील समेत 4 हिरासत में पुलिस ने नेवली गांव के वकील ललित तिवारी समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। ललित तिवारी के बड़े भाई मुन्ना तिवारी को छोड़ दिया गया, क्योंकि उनके बेटे की उसी दिन शादी है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया- एक सड़क हादसे के मामले में पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लाई थी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से 15 से अधिक लोग चौकी में घुस आए और पुलिस पर हमला कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल और चौकी प्रभारी घायल हुए हैं। वर्दी फाड़ी गई है। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… 3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में ढेर:चेहरे पर केक लगाने पर की थी वारदात, बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में जीतू को तीन गोलियां लगीं। पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल के बाहर भारी फोर्स तैनात है। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मजदूर दबे:पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
    Next Article
    डबल पैन कार्ड केस: आजम-परिवार की मुश्किलें बढ़ीं:सजा बढ़ाने की अपील पर सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू; स्टेट और नवेद मियां की अपील एक साथ सुनी जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment