Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में दावों की खुली पोल:तीमारदार खुद ढो रहे व्हीलचेयर, ​भारी-भरकम स्टाफ, फिर भी अव्यवस्था

    7 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी तक, व्यवस्थाएं पूरी तरह बदहाल नजर आ रही हैं। हालत यह है कि अस्पताल में तैनात भारी-भरकम स्टाफ के बावजूद मरीजों के परिजनों को खुद ही व्हीलचेयर और स्ट्रेचर खींचने को मजबूर होना पड़ रहा है। ​जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में करीब 30 से 35 हेल्परों की तैनाती की गई है। इन सहायकों की मुख्य जिम्मेदारी मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाना, स्ट्रेचर संभालना और व्हीलचेयर ऑपरेट करना है। सरकारी रिकॉर्ड में कागजों पर तो स्टाफ की लंबी फौज खड़ी है, लेकिन धरातल पर मरीज लावारिस हालत में नजर आते हैं। "आवाज लगाते रहे, पर कोई नहीं आया" ​अस्पताल की बदहाली का शिकार हुई एक तीमारदार शबनम ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वह अपने मरीज को टॉयलेट ले जाने के लिए काफी देर तक मदद की गुहार लगाती रहीं। उन्होंने कई बार वार्ड बॉय और सहायकों को आवाज दी, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। अंत में हार मानकर उन्हें खुद ही व्हीलचेयर संभालनी पड़ी। यह अकेले शबनम की कहानी नहीं है, बल्कि अस्पताल में आए दिन ऐसे दृश्य आम हो चुके हैं। ​प्राचार्य का फोन 'आउट ऑफ रीच' ​इस पूरे मामले और स्टाफ की लापरवाही पर जब मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य संगीता अनेजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे बात नहीं हो सकी। उनका फोन लगातार 'कवरेज एरिया से बाहर' बताता रहा। जिम्मेदारों की इस बेरुखी ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में गर्मी और लू को लेकर प्रशासन अलर्ट:एडीएम ने कूलिंग सेंटर्स का निरीक्षण किया, शहर में 16 केंद्र स्थापित
    Next Article
    मेरठ में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज:आंधी और आसमान में छाए बादल दिलाएंगे गर्मी से राहत, 43 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment