Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, VIDEO:कब्जे के प्रयास में मुकदमा दर्ज, घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास

    8 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में एक घर में घुसकर मारपीट करने और अवैध कब्जे की कोशिश के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला पूरनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित कुलवीर सिंह, निवासी गणेशगंज, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल 2026 की शाम को उनके घर पर हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मनमिन्दर कौर और बीजेपी नेता जगजीवन सिंह वाजवा ने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट की। कुलवीर सिंह के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा, घसीटकर घर से बाहर निकालने और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस हमले में कुलवीर सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है। इस पूरी घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। फुटेज में हमलावरों द्वारा मारपीट और धमकियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया- घटना के साक्ष्यों और पीड़ित की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में निकली भगवान परशुराम की 24वीं शोभायात्रा:एटा की झांकियों और मथुरा-चंदौसी के बैंड ने मोहा मन, अयोध्या के महंत बलराम दास पहुंचे
    Next Article
    जानकीपुरम और इंदिरानगर में दो लोगों ने लगाई फांसी:शादी वाले घर में ई-रिक्शा चालक फंदे से लटका, युवक ने संडे से लटककर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment