Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दो पक्षों में विवाद, थाने पर हंगामा:पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, डिलीवरी बॉय ने लाठियों से पीटने का लगाया आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार रात थाने तक पहुंचते-पहुंचते हंगामे में बदल गया। कार सवार डॉक्टर और बाइक सवार डिलीवरी बॉय के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने थाने में मौजूद कई डिलीवरी बॉय को लाइट बंद कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान करते हुए बाइक भी सीज कर दी। थाने में हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा नहर के पास स्थित एक डिलीवरी कंपनी के ऑफिस के बाहर विवाद शुरू हुआ। यहां सैकड़ों डिलीवरी बॉय काम करते हैं। ऑफिस के बगल में एक दंत चिकित्सक का अस्पताल है। अस्पताल के सामने कार खड़ी थी। आरोप है कि कार के पीछे एक डिलीवरी बॉय ने बाइक खड़ी कर दी। इसे लेकर महिला डॉक्टर, कर्मियों और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद महिला डॉक्टर और उनके भाई डॉ. मनोज कुमार यादव तहरीर लेकर थाने पहुंचे। कुछ ही देर में 40-50 की संख्या में डिलीवरी बॉय भी थाने पहुंच गए। इस दौरान कुछ डिलीवरी बॉय पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगे। पुलिस की ओर से मना करने के बावजूद वीडियो बनाने और शोर-शराबा जारी रहने पर स्थिति बिगड़ गई। लाठियों से पीटने का लगाया आरोप थाने पहुंचे डिलीवरी बॉय का आरोप है कि पुलिस ने लाइट बंद कर परिसर में उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। इसमें अजीत कुमार, राज, बृजेश और संदीप समेत कई डिलीवरी बॉय घायल हो गए। उधर, पुलिस ने मामले में महिला डॉक्टर के भाई डॉ. मनोज कुमार यादव की तहरीर पर अरुण समेत 25 अज्ञात डिलीवरी बॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में अरुण, अमरनाथ, सूर्यजीत समेत छह डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान कर दिया है। तीन बाइक भी सीज की गई हैं। करीब 14 बाइक को लावारिस में दाखिल किया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इसमे कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन:स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे
    Next Article
    लखनऊ में सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जाएगी, सीएम आवास से विधान भवन तक रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment