Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पूरनपुर मार्ग पर हादसा, परिजनों में शोक

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नवदिया धनेश मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खासपुर निवासी सचिन (26 वर्ष), पुत्र शेर सिंह, रविवार रात किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकले थे। मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे, जब वह नवदिया धनेश के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक मौके से फरार टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और सूचना पाकर मौके पर पहुँचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सचिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना अध्यक्ष पूरनपुर पवन पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा। सचिन की मृत्यु से उनके परिवार में गहरा शोक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, फायरिंग:10 से अधिक युवकों ने घेरकर बरसाए लाठी डंडे, तमंचे से फायरिंग
    Next Article
    गोरखपुर में बढ़ रहा गर्मी का असर:चुभने लगी दोपहर की धूप, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment