Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत गौशाला निर्माण- सरकारी जमीन से अवैध खनन:ठेकेदार ने कूड़ा निस्तारण प्लांट की जमीन खोदी, भुगतान की तैयारी

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत जनपद में गौ-सेवा के नाम पर भ्रष्टाचार और अवैध खनन का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीलीभीत नगर पालिका परिषद द्वारा मीरापुर में बनाई जा रही कान्हा गौशाला के निर्माण में नियमों का उल्लंघन कर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया गया है। आरोप है कि गौशाला का निर्माण कर रही ठेकेदार फर्म ने मिट्टी आपूर्ति के नाम पर प्रशासन को गुमराह किया। बाहर से मिट्टी लाने के बजाय, ठेकेदार ने पास ही स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट की सरकारी जमीन को ही खोद डाला। ठेकेदार ने सैकड़ों घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन कर उसे गौशाला के गड्ढों को भरने में इस्तेमाल किया। यह पूरा घटनाक्रम नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी में होता रहा, जिससे उनकी मूक सहमति या लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। अब सरकारी जमीन से मुफ्त में निकाली गई इस मिट्टी का भुगतान भी सरकारी खजाने से कराने की तैयारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। एसडीएम सदर, श्रद्धा सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें गौशाला निर्माण में अवैध खनन और सरकारी भूमि के दोहन की जानकारी मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गहनता से जाँच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्म व जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि निजी जमीन उपलब्ध न होने के कारण संभवतः सरकारी जमीन खोदी गई होगी। उनके इस बयान से अधिशासी अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वतखोर ग्राम पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित:गोंडा में ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ जांच, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था
    Next Article
    महोबा के उर्मिल बांध से चाचा-भतीजे का शव बरामद:नहाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment