Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान छठी बार राइजिंग एशिया कप के फाइनल में पहुंचा:सेमीफाइनल में बांग्लादेश-A को हराया; श्रीलंका से 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला

    16 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को बांग्लादेश-A को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम छठी बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब 29 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल पाकिस्तान-A और श्रीलंका-A के बीच 29 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2025 के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। दोहा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादे-A ने शहादत हुसैन की शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान-A ने 45.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। टीम के लिए हसन नवाज और शाहजेब खान ने अर्धशतक लगाए। बांग्लादेश ने 15 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने 15 रन के स्कोर तक अपने दोनों ओपनर महमूदुल हसन जॉय (9) और कप्तान सैफ हसन (2) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद शहादत और महिदुल इस्लाम ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। महिदुल ने 78 गेंद पर 42 रन बनाए। महिदुल के आउट होने के बाद शाहादत एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया। बांग्लादेश ने आखिरी 10 ओवर में 64 रन बनाए बांग्लादेश ने आखिरी 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 64 रन बनाए। शहादत को रिपोन मंडल का अच्छा साथ मिला। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 25 गेंद पर 40 रन जोड़े। रिपोन 12 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से सुफियान ने 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। हसन नवाज ने 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अली रजा को भी 2 विकेट मिले। शाहजेब और हसन की शतकीय साझेदारी से संभला पाकिस्तान 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान A ने 21 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शाहजेब खान और हसन नवाज ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। हसन नवाज ने 91 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि शाहजेब ने 85 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। समद और फरहान ने दिलाई जीत शाहजेब के आउट होने के बाद कप्तान अब्दुल समद और फरहान यूसुफ ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों पर 74 रन जोड़े। समद ने 33 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि फरहान 39 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 45.2 ओवर में 5 विकेट पर 233 रन बनाकर मैच जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व चीफ सिलेक्टर ने वैभव की तुलना सचिन से की:बोले- जेनरेशन में एक बार मिलने वाले खिलाड़ी; द्रविड़-लक्ष्मण की देखरेख में ट्रेनिंग दी जाए
    Next Article
    क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने पर रोए सिराज:बुमराह ने गुरनूर को डेब्यू कैप दी, न्यूजीलैंड ने एक ही स्कोर पर 3 विकेट गंवाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment