Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब से लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत:हरदोई के रहने वाले थे, धान लगाकर घर लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गुरूवार सुबह करीब छह बजे एक किसान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई जिले के नेकनामपुर गांव निवासी 56 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है। वह पंजाब में धान की रोपाई कर अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ददऊ फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर उसकी शिनाख्त की। सीताराम 9 जून को पंजाब में धान की रोपाई के लिए गए थे। वहां काम पूरा करने के बाद वह 30 जून को ट्रेन से वापस हरदोई के लिए निकले थे। हालांकि, वह अपने घर नहीं पहुंच पाए। मृतक के पास से ट्रेन का टिकट, 14 हजार रुपये नकद और एक झोले में कपड़े मिले हैं। पुलिस ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि सीताराम केवल धान का काम करने के लिए ही पंजाब जाते थे और जिले से बाहर कहीं और नहीं जाते थे। उनके सिर में गंभीर चोटें थीं, लेकिन परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव ट्रैक पर मिला था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृभको ने कानपुर देहात में किया जागरूकता अभियान:110 किसानों को उर्वरक और वृक्षारोपण की जानकारी दी गई
    Next Article
    Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, इन 2 कंटेस्टेंट्स की लगाई जबरदस्त क्लास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment