Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृभको ने कानपुर देहात में किया जागरूकता अभियान:110 किसानों को उर्वरक और वृक्षारोपण की जानकारी दी गई

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने एक वृहद उर्वरक संवर्धन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वनखेड़ा विकासखंड के ग्राम हिम्मापुरवा में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कानपुर देहात के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृभको कानपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रभारी, एडीसीओ सहकारिता, एडीओ सर्वनखेड़ा और कृषि विभाग के राजकीय बीज प्रभारी सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिले के लगभग 110 प्रगतिशील किसानों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रमणीक दुबे और केंद्र प्रभारी दीप नारायण ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत, किसानों को सहकारिता की उपयोगिता, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीके, मृदा परीक्षण का महत्व, सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर "धरती माता बचाओ अभियान" के तहत किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं, अतः पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के समापन पर किसानों को कृभको के रहीजोसुपर, जिंक सहित अन्य कृषि उपयोगी सामग्री तथा फलदार एवं छायादार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। कृषि सामग्री और पौधे प्राप्त कर किसानों में उत्साह देखा गया। अंत में, कृभको के अधिकारियों ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में भारी बारिश से जलभराव:शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब बनीं, यातायात प्रभावित
    Next Article
    पंजाब से लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत:हरदोई के रहने वाले थे, धान लगाकर घर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment