Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत:15 घायल, बच्चे भी शामिल; 40 लोग सवार थे; आनंदपुर साहिब से लौट रहे थे

    4 hours ago

    2

    0

    फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में 40 श्रद्धालु सवार थे। घटना देर रात की है। श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले से वापस लौट रहे थे। इस बीच बस्सी पठाना में मैंण माजरी गांव के पास बस में तकनीकी खराबी आई गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को मोरिंडा, फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में दाखिल किया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात बस पलटी है और वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने देखा तो उन्होंने आसपास के गांवों में संपर्क किया। लोग रात को मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- दुखद समाचार। श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran Ceasefire Deal | अमेरिका-ईरान संबंधों में जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद! JD Vance ने 'ऐतिहासिक' वार्ता के बाद दिए बड़े संकेत
    Next Article
    शिक्षा विभाग की लिस्ट में लड़कों के रामप्यारी-गंगोत्री जैसे नाम:2950 नामों में 'बासकरन', 'अहंकार', 'दहीभाई' और 'बेचारादास' भी शामिल, मंत्री बोले- गलत नाम हटवाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment