Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के निहंगों ने उत्तराखंड में गुरुद्वारे पर कब्जा किया:कहा- घुसने वाले को काट देंगे, SP समझाने पहुंचीं तो धमकी दी

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के चमोली स्थित कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार देर शाम रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में पंजाब से आए निहंगों ने कब्जा कर लिया। उन्होंने दो लोगों को बंधक भी बनाया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर निहंगों ने एक व्यक्ति को छोड़ दिया, जबकि एक सेवादार को बंधक बनाए रखा। निहंगों ने चेतावनी दी है कि गुरुद्वारे में घुसने वाले को काट देंगे। रविवार सुबह रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा निहंगों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बातचीत से इनकार कर दिया। इससे पहले एसपी निहारिका तोमर ने दो दौर की बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाचचीत विफल रही। गुरुद्वारे के सेवादारों ने बताया कि इस दौरान निहंगों ने एसपी निहारिका तोमर को धमकी दी। सेवादारों के मुताबिक, प्रशासन ने निहंगों को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने नीचे आने से इनकार कर दिया। उन्होंने एसपी से कहा कि यदि कोई ऊपर आया तो उसे काट देंगे। सेवादारों ने प्रशासन से मांग की है कि पकड़े गए लोगों को बिना किसी केस के सम्मानपूर्वक पंजाब भेज दिया जाए। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गुरुद्वारे के आसपास करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। यह इलाका गुरुद्वारा साहिब के यात्रा मार्ग पर पड़ता है। उधर, पंजाब से सिख प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल सिख युवकों के साथ अन्याय हुआ है और मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है। मदद के लिए आई ITBP शनिवार देर शाम निहंगों ने दो लोगों को बंधक बना लिया था। विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति को छोड़ दिया गया, जबकि एक सेवादार को बंधक बनाए रखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ने पर सेना से मदद मांगी गई, जिसके बाद ITBP की टीम मौके पर पहुंची। ITBP के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया, हालांकि इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस, PAC और ITBP की भारी तैनाती की गई है। निहंग अभी भी गुरुद्वारे में डेरा डाले हुए हैं। हालात को देखते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी गई है, जो 27 जून तक प्रभावी रहेगी। अयाली मामले के निपटारे के लिए उत्तराखंड निकले इस मामले में शनिवार को वारिस पंजाब दे पार्टी के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने एक मीटिंग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर जा रहे निहंग सिंह जत्थेबंदियों के युवाओं के साथ कुछ स्थानीय लोगों की तरफ से मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। अयाली ने कहा कि इस घटना ने सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित युवाओं को हर हाल में इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले के तुरंत और निष्पक्ष निपटारे के लिए अयाली ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा। बताया जा रहा है कि उन्हें मुलाकात का समय मिल गया है और वह उत्तराखंड निकल चुके हैं। परिजन ने पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की इधर, सोहाना के रहने वाले सोम राज ने चमोली पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा और उसके दोस्त इस घटना के असली पीड़ित हैं। इसलिए, चमोली पुलिस अधीक्षक से विनती है कि दर्ज की गई FIR की निष्पक्ष और उचित जांच कराई जाए। साथ ही, श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले, उन्हें घायल करने वाले और गाड़ियों को आग लगाने वाले स्थानीय दोषियों के खिलाफ एक अलग FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला जानिए… भाजपा ने कहा- अतिथि देवो भव: पर अराजकता बर्दाश्त नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देवभूमि में प्रत्येक श्रद्धालु का सम्मान है, लेकिन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारधाम सेल को अब 24 घंटे सक्रिय रखकर हेमकुंड साहिब यात्रा से भी जोड़ दिया गया है। ------- ये खबर भी पढ़ें… कर्णप्रयाग में निहंगों का तलवार से लोगों पर हमला:हेमकुंड साहिब से लौट रहे थे जत्थे; बद्रीनाथ हाईवे पर 25KM लंबा जाम लगा चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि 5-6 बाइक सवारों के जत्थे की एक बाइक बाजार में खड़ी कार से टकरा गई, जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीट अभ्यर्थी बोले- फिजिक्स का पेपर टफ, बायोलॉजी आसान रहा:एमपी में चेन-इयरिंग्स उतरवाए, बटन-कलावा काटे; कई को नंगे पैर देना पड़ा एग्जाम
    Next Article
    जबलपुर में राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम ने किया योग:इंदौर में 3 मिनट से ज्यादा भ्रामरी प्राणायाम का रिकॉर्ड, राजगढ़ में मंत्री की तबीयत बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment