Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:तेल खत्म होने से 2 पेट्रोल पंप बंद; विदेशी बना पंजाबी कंडक्टर; महिला बोली- SP रेप करता, पत्नी मजे लेती थी

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी की रही। इस वजह से जालंधर और लुधियाना में पेट्रोल पंप बंद करने पड़े। अमृतसर में भीड़ से पेट्रोल पंप मालिक-मुलाजिम भी परेशान हो गए। चंडीगढ़ में खुला डीजल देना बंद कर दिया गया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पेट्रोल-डीजल की मारामारी, 2 पंप बंद अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी मची है। इस वजह से जालंधर में पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने के बाद पंप बंद कर दिया गया। लुधियाना में भी एक पेट्रोल पंप बंद करना पड़ा। लुधियाना में अब सिर्फ गाड़ियों में तेल मिलेगा। कैनी वगैरह में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है। अमृतसर में भी लोग शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल से गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंच रहे हैं। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, अमृतसर के अध्यक्ष जोगिंदर पाल सिंह ढिंगरा ने कहा कि अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं। चंडीगढ़ में ड्रम में डीजल बेचना बंद कर दिया गया है। पठानकोट में हालात फिलहाल नॉर्मल हैं। मोहाली में भी पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। इसी बीच केंद्र सरकार ने भी साफ किया है कि लोग पैनिक न हों, लॉकडाउन लगाने का अभी कोई इरादा नहीं है। पेट्रोल-डीजल के रेट न बढ़ें, इसके लिए केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी भी घटाई है (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब में वेरका के 3 अधिकारी सस्पेंड, दूध के सैंपल फेल मिले पंजाब में वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह समेत 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। यह आदेश शुक्रवार को मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने जारी किया। दरअसल, भारतीय सेना की जांच में सप्लाई किए गए दूध पाउडर के सैंपल फेल पाए गए थे, जिसके बाद करीब 125 मीट्रिक टन की खेप को क्वालिटी मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया गया। सेना की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि 7 दिनों के भीतर इन नमूनों को हमारे कार्यालय से ले जाएं। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद विपक्ष ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। उधर, विवाद बढ़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि दो सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. एयर-शो में फाइटर जेट से तिरंगा बनाया, सुखना लेक कल भी बंद चंडीगढ़ में शुक्रवार को सुखना लेक पर एयर शो का पहला दिन था। इस दौरान एयरफोर्स की सूर्यकिरण टीम ने आसमान में करतब दिखाए। उन्होंने फाइटर जेट से आसमान में डायमंड और अंग्रेजी के अक्षर ‘A’ की आकृति बनाई गई। इसके साथ ही तिंरगा भी बनाया गया। यह शो कल यानी 28 मार्च को भी होगा। करतब दिखाने वाले फाइटर जेट्स के 2 पायलट चंडीगढ़ से भी हैं। इनमें विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह और दिवाकर शर्मा भी शामिल हैं। इसके साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल चंडी मंदिर के 2005 बैच के छात्र रहे विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह भी सूर्य किरण की एरोबैटिक टीम का हिस्सा है। शो से पहले बारिश हुई लेकिन इसका असर ज्यादा नहीं पड़ा। कल भी सुबह एयर शो होगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ऑनलाइन टिकट बेच रहा है। इन्हीं टिकट के जरिए शो में एंट्री मिल रही है। सुखना लेक पर प्राइवेट गाड़ियों की नो एंट्री है। लोगों को एयर शो में पहुंचने के लिए अलग-अलग जगहों से शटल बस सर्विस की सुविधा दी जा रही है। कल इस कार्यक्रम में गवर्नर व प्रशासक गुलाब चंद कटारिया शामिल होंगे (पढ़ें पूरी खबर) 4. अस्पताल में महिला की लाश छोड़ भागे युवक, हाथ पर टैटू बना फरीदकोट में 2 युवक एक महिला को बाइक पर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पार्क करने का बहाना बनाकर लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद अस्पताल ने तुरंत पुलिस बुलाई। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने डेडबॉडी को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 साल है। उसने पीले रंग का सफेद फूलों वाला सलवार-कमीज पहन रखा था, दाहिनी बाजू पर “NK” लिखा है और एक लंबा टैटू भी बना हुआ है, जबकि शरीर पर एलर्जी के निशान पाए गए हैं। एसएचओ राजवंत सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट, गला घोंटने या ताजा जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस पता कर रही है कि महिला कौन है। उसे लाने वाले युवक कौन हैं और अस्पताल लाए तो फिर छोड़कर क्यों भाग गए। क्या महिला से उनका कोई संबंध है। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या के सीधे इनपुट नहीं हैं लेकिन युवकों के फरार होने से इस मामले में पुलिस को कुछ गड़बड़ी लग रही है। इसके लिए अस्पताल आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर) 5. चेक बाउंस मामले में सजा, 25 लाख मुआवजा देना होगा चंडीगढ़ में दविंदर सिंह गिल को 2 साल की कैद हुई है। कोर्ट ने गिल को 25 लाख रुपए का जुर्माना देने को भी कहा है। इन दोनों ने मेडिकल स्टोर संचालक से उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे। लेकिन इसके बाद भी उसको विदेश नहीं भेजा। इस मामले की सुनवाई करीब साढ़े 6 साल चली। पीड़ित सेक्टर 46 में मेडिकल स्टोर चलाने वाले नरेश भाटिया हैं। वह किटी ग्रुप से दविंदर गिल के टच में आए। गिल ने पत्नी क्रिस्पी के साथ इमिग्रेशन का धंधा शुरू किया था। जिसके जाल में भाटिया को फंसाया। विदेश न भेजने की वजह से उन्हें रकम लौटाने के जो चेक दिए गए, वह क्रिस्पी के नाम पर थे। भाटिया ने 30 लाख में से 14 लाख रुपए क्रिस्पी के नाम पर ही ट्रांसफर किए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी दविंदर सिंह गिल ने शिकायतकर्ता को यह बताया था कि उसकी पत्नी क्रिस्पी खेहरा इमिग्रेशन का काम करती है और वही उसके बेटे को कनाडा भेजने की पूरी प्रक्रिया संभालेगी। (पढ़ें पूरी खबर) 6. खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पैरोल याचिका खारिज पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। संसद सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल देने की मांग को लेकर दाखिल उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद वह मौजूदा संसद सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे। अमृतपाल सिंह ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए अस्थायी तौर पर रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है, ऐसे में उनका संसद सत्र से दूर रहना मतदाताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने इस मांग का कड़ा विरोध किया। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अमृतपाल सिंह की रिहाई से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और सुरक्षा से जुड़े गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें बाहर आने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा सर्वोपरि है। इन्हीं आधारों पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अमृतपाल इस वक्त देशद्रोह के आरोप में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. महिला बोली-रेप आरोपी SP की पत्नी भी मजे लेती थी पंजाब पुलिस के रिटायर्ड SP रैंक के अफसर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की याचिका सामने आई है। जिसमें कई बड़े दावे किए हैं। महिला का कहना है कि रिटायर्ड SP ने तलाकशुदा बताकर उससे शादी रचाई। जब उसकी पत्नी के बारे में मुझे पता चला तो झगड़ा होने पर वह मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। मेरा रेप करने लगा। जब मैंने पूछा कि मेरे साथ धोखा क्यों किया तो वह बोला कि तुम जैसी लड़कियां टिश्यू पेपर की तरह होती हैं। जिन्हें इस्तेमाल कर फेंक दिया जाता है। SP ने ये भी कहा कि अगर वह चुप न रही तो उसकी 2 बेटियों की जिंदगी ऐसी दयनीय बना देगा कि कोई उनसे शादी नहीं करेगा। लोग उनसे शादी करने में शर्म महसूस करेंगे। पीड़िता ने भी दावा किया कि SP उसका सेक्शुअल एक्सप्लॉइटेशन करता था और उसकी पत्नी भी मजे लेती थी। उसकी पत्नी जब घर बेचने आई तो SP का तलाक न होने के बारे में पता चला। महिला ने ये भी कहा कि मोगा के 2 अलग-अलग अस्पतालों में ले जाकर उसका अबॉर्शन कराया गया (पढ़ें पूरी खबर) 8. AAP नेता संजय सिंह केस में बिक्रम मजीठिया को झटका AAP सांसद संजय सिंह पर दर्ज मानहानि केस में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने संजय सिंह की याचिका मंजूर करते हुए मजीठिया को क्रॉस करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में लुधियाना कोर्ट में सुनवाई चलेगी। इससे पहले लुधियाना कोर्ट ने मजीठिया का ट्रायल निरस्त कर दिया था। जिसके बाद संजय सिंह हाईकोर्ट चले गए। सरकारी वकील फैरी सोफत ने बताया कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया था। 2016 में यह मामला दर्ज करवाया गया था। इस दौरान अदालत ने क्रॉस को निरस्त कर दिया था। इसके बाद संजय सिंह ने 2021 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह मामला 2015-16 के दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले का है। जब AAP नेताओं ने अकाली दल पर ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाया। संजय सिंह ने मोगा में एक रैली के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया को "ड्रग डीलर" कहा था। मजीठिया ने इन आरोपों को बिना सबूत के मानहानि करार देते हुए जनवरी 2016 में लुधियाना की अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया (IPC की धारा 499/500 के तहत) दर्ज करवाया था (पढ़ें पूरी खबर) 9. पैर में आई मोच, दुपट्‌टा बांध घूमते रहे मेयर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी के पैर में एक कार्यक्रम के दौरान मोच आ गई। जब मोच आई तो उनके कई कार्यक्रम तय थे। इसके बाद मेयर ने पैर पर दुपट्‌टा बांध लिया। फिर वह उसी हालत में कार्यक्रमों में जाते रहे। इस दौरान लोग भी हैरान थे लेकिन पूछने पर वह हल्की चोट होने की बात कहकर टाल रहे थे। यह मामला गुरूवार शाम का है। सेक्टर 30 में रामनवमी कार्यक्रम के दौरान उनका पैर मुड़ गया। दिनभर कार्यक्रमों में जाने के बाद मेयर शाम को घर लौटते वक्त सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका एक्सरे किया और पैर में प्लास्टर बांध दिया। मेयर का कहना है कि हम मैं पहले से ठीक हूं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… विदेशी स्टूडेंट बना पंजाबी कंडक्टर लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा जिम्बाब्वे का स्टूडेंट सुर्खियों में है। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बस में चढ़ते वक्त कंडक्टर की तरह मोगा-मोगा, आजो-आजो आवाज लगाते दिख रहा है। इस वीडियो को अभी तक 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। स्टूडेंट ने बताया कि यह वीडियो जगराओं में शूट किया। जब बस से लोग उतर रहे थे, तभी मैंने कंडक्टर को मोगा-मोगा आवाज लगाते देखा। मैंने सोचा कि मैं भी मदद कर दूं। फिर मैंने खुद मोगा-मोगा आजो-आजो बोलना शुरू किया और कंडक्टर से वीडियो बनाने को कहा। वीडियो वायरल हो गया और मैं फेमस हो गया। स्टूडेंट ने बताया कि अब धीरे-धीरे पंजाबी सीख रहा हूं। यहां का खाना बेहद पसंद है। परांठे और बटर चिकन फेवरेट हैं। पंजाबी लोग बहुत मददगार हैं और विदेशियों को बहुत सम्मान देते हैं। मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौतेले पिता से गर्भवती हुईं दोनों बेटियों का गर्भपात होगा:25 हफ्ते से कम की गर्भावस्था में कोर्ट परमिशन की जरूरत नहीं, गुजरात का मामला
    Next Article
    सोरब बेदी संग नाम जुड़ने पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिंदगी अपने तरीके से जीती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment