Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP छोड़ने वाले सांसद पर FIR; बाइबल फाड़ पति बोला- यीशु को बुला, तुझे बचाएगा; कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर को पीछे से पकड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP छोड़कर BJP जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से जुड़ी रही। पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज कर लिए। जब पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो केस का पता चलते ही वह घर के साइड वाले दरवाजे से फिल्मी स्टाइल में निकल गए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले सांसद पर FIR, पुलिस अरेस्ट करने दिल्ली पहुंची AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज हुईं है। यह केस भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं। दोनों केस अलग-अलग जिलों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से साइड के दरवाजे से निकल गए। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- मेरे खिलाफ किसी भी FIR की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सांसद संदीप पाठक के दिल्ली स्थित घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। इससे पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी की कोशिश करने पर दिल्ली पुलिस के साथ टकराव की नौबत आ सकती है। AAP छोड़ने के बाद कार्रवाई झेलने वाले वह चौथे सांसद हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर को पीछे से आकर पकड़ा, अश्लील हरकतें कीं जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की। उसने कहा कि उस समय जिम में कई लोग थे, इसी दौरान आरोपी अचानक पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इसका तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करोबारी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। लेडी ट्रेनर को बयान के लिए बुलाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. छात्र ने सुसाइड किया, कॉन्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल ने दी थी सजा होशियारपुर के कॉन्वेंट स्कूल में कैबिन के बाहर खड़ा करने की सजा देने से आहत गुरदासपुर के 11वीं के छात्र ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। 15 साल के स्टूडेंट की गलती इतनी थी कि वह स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर चला गया। जिस पर उसे एक मैडम ने देख लिया। इसका पता चलने पर प्रिंसिपल ने उसे यह सजा दी। वह करीब 3 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। इसके बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार ने उसके सिर पर सेहरा सजाकर अंतिम विदाई दी। वहीं गुरदासपुर पुलिस ने स्कूल के खिलाफ खुदकुशी को मजबूर करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. बाइबल की बेअदबी, पति ने पत्नी से छीनकर फाड़ी, बोला- यीशु को बोल, आकर तुझे बचा ले जालंधर के फिल्लौर में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बाइबल के अंग फाड़ दिए। उसकी पत्नी बाइबल पढ़ रही थी, जिससे गुस्से में आकर उसके पति ने यह हरकत की। महिला के मुताबिक पति ने उसे कहा कि अगर तेरा यीशु तुझे बचाने वाला है, तो उसे बुला ले, वह आकर तुझे बचा ले। बेअदबी का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया। बेअदबी के मामले में अहम बात ये भी है कि इस केस में पंजाब की AAP सरकार के नए कानून के तहत कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि उसमें ईसाईयों के धार्मिक ग्रंथ बाइबल को शामिल नहीं किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पत्नी का मौत से पहले का वीडियो, बोल रही- पति के लेडी कॉन्स्टेबल से संबंध पठानकोट में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के बेटे और बेटी ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिता के इशारे पर ही मां का एक्सीडेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि पिता के एक अन्य महिला के साथ संबंध थे और वह लंबे समय से हम लोगों को धमकियां भी दे रहे थे। मां को रातभर टॉर्चर करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह स्कूल गए थे, तब उसकी मां को बुरी तरह पीटा गया और उनसे कोरे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। बाद में पता चला कि वे फर्जी तलाक के कागजात थे। वहीं, महिला की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि पति के एक लेडी कॉन्स्टेबल के साथ अवैध संबंध हैं। पति तलवारों से डराता है और धमकी देता है कि वह उसे मारकर पंखे से लटका देगा या नहर में फेंक देगा। बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के लिए आखिर तक अड़ा रहा गोपी, ₹30 लाख का ऑफर ठुकराया कपूरथला में कत्ल किया गया गैंगस्टर गोपी निज्जर आखिर तक अपने साथी कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के लिए अड़ा रहा। सुक्खा काहलवां की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई थी। इस मामले में एक-एक कर सारे गवाह मुकर गए। यहां तक कि कत्ल के वक्त मौजूद पुलिसवाले भी मुकर गए लेकिन गोपी निज्जर अड़ा रहा। उसे एक आरोपी के पिता ने 30 लाख रुपए का ऑफर भी दिया था लेकिन उसने पीछे हटने से इनकार कर दिया। कॉलेज फ्रेंड से सुक्खा काहलवां का राइट हैंड बने गोपी निज्जर की उसी की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपी निज्जर की सुक्खा से दोस्ती कैसे हुई, सुक्खा मर्डर के बाद उसने कैसे गैंग संभाली, उसकी कत्ल की वजह क्या रही (पढ़ें पूरी खबर) 7. होटल-रेस्टोरेंट में 20% तक महंगा होगा खाना अगर आप होटल-रेस्टोरेंट में खाने के शौकीन हैं तो अगले वीकेंड से आपको खाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने खाने के रेट बढ़ाने का फैसला कर लिया। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरवीर सिंह की मानें तो गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कुकिंग कॉस्ट में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई। होटल रेस्टोरेंट्स मालिकों के लिए पुरानी कीमत पर खाना बनाना अब मुश्किल है। एसोसिएशन ने फैसला किया कि अगर सरकार ने गैस की कीमतों की कई गई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली तो अगले वीकेंड से खाने की कीमत 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल सोमवार को केंद्र सरकार के साथ बैठक कर रही है ताकि कमर्शियल गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी पर लगाम लगाया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) 8. CIA अफसर बन कारोबारी की किडनैपिंग, युवक-युवती स्कॉर्पियो में डाल ले गए मोहाली के जीरकरपुर में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। वह दोस्तों साथ बैठा हुआ था। तभी मास्क पहने एक युवती वहां आई और उससे बात करने लगी। इसी दौरान दो और युवक वहां पहुंचे। इसके बाद वे कारोबारी को जबरन पकड़ने लगे। जब दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने खुद को पटियाला CIA का कर्मचारी बताया। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद वे आरोपी को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए और नाभा के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापे मारने शुरू किए और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी को भी उनके चंगुल से छुड़ाया। जांच में सामने आया कि पैसों के विवाद में किडनैपिंग की यह साजिश रची गई थी। (पढ़ें पूरी खबर) विदेश से 9. दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानियों को भगाया, बोले- उठाकर बाहर मारूंगा सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। ये जो विरोध कर रहे हैं इन्होंने पंजाब के लिए क्या किया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। दिलजीत ने कहा कि अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. मालिक को पता नहीं, मेरी ही बाइक चोरी हुई, चोर को पिटता देख रहा था कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में चोरी की अजीब घटना सामने आई। एक चोर बाइक चोरी कर भाग गया। जब लोगों ने उसका पीछा किया तो चोरी का आरोपी खुद को बचाने के लिए पवित्र काली बेईं में कूद गया। इसके बाद गोताखोरों ने आरोपी को बाहर निकाला। यह तमाशा करीब डेढ़ घंटे तक चला। बड़ी बात यह है कि इस तमाशे को बाइक का मालिक भी खड़ा देखता रहा। वह चोरी के आरोपी को पिटते हुए भी देख रहा था, लेकिन उसे पता नहीं था कि चोर उसकी ही बाइक को चोरी कर भागा था। जब बाइक का मालिक अपने दफ्तर के पास पहुंचा, तब उसे उसकी बाइक चोरी का पता चला। उसकी बाइक भी गुरु नानक नगर के पास पड़ी मिली। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर मुलाकात होगी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नासिक TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत नहीं:प्रॉसिक्यूशन ने कोर्ट में कहा, आरोप गंभीर; कस्टडी में पूछताछ करना जरूरी
    Next Article
    रिपोर्ट- ED ने ₹81 हजार करोड़ की संपत्ति अटैच की:लोगों को ₹32 हजार करोड़ लौटाए; गिरफ्तारी में 27% की कमी आई, छापेमारी दोगुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment