Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्‌टी धंसने से मजदूर दबा:प्रयागराज में जेसीबी लेकर ड्राइवर भागा, लोग फावड़े से मिट्‌टी हटाने में जुटे

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के मीरापुर में चल रहे पाइप लाइन खुदाई कार्य के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्‌टी धंसने से मजदूर 12 फीट गहरे गड्‌ढे में दब गया। मौके पर चीखपुकार मची तो जेसीबी लेकर ड्राइवर मौके से भाग निकला। खबर लिखे जाने तक साथी मजदूर फावड़े से मिट्‌टी हटाकर मजदूर को निकालने के प्रयास में जुटे थे। यह हादसा मीरापुर के ककरहा घाट के पास हुआ। यहां गंगा प्रदूषण की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए जेसीबी से करीब 12 फीट गहरा गड्‌ढा कर पाइप लाइन डाली जा रही थी। दोपहर एक बजे के करीब अचानक से मिट्‌टी धंसने से एक मजदूर नीचे दब गया। साथी मजदूर शोर मचाते हुए दौड़े तो जेसीबी लेकर ड्राइवर भाग निकला। उधर मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार भी गायब हाे गया। साथी मजदूर फावड़े से ही मिट्‌टी हटाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर मजदूरों ने बताया कि जेसीबी ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। उसने गड्‌ढा खोदे जाने के बाद मिट्‌टी को कुछ दूर पर रखने की बजाय बिल्कुल गड्‌ढे के किनारे ही रख दिया और इसी के चलते यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पकड़ा गया सिरफिरा:लड़की के कमरे में घुसकर करने लगा रेप की कोशिश, घरवालों ने पकड़कर की पिटाई
    Next Article
    बिजनौर में नीट यूजी परीक्षा:12 केंद्रों पर 5624 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment