Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले ही प्रयास में चमकीं लखनऊ की बेटियां:यूपी पीसीएस में दिशा और शिवली बनीं नायब तहसीलदार, अभ्युदय से कई सिलेक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। लखनऊ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। शिवपुरी गणेशपुर वार्ड इस्माइगंज द्वितीय की रहने वाली दिशा सिंह (27) अपने पहले ही प्रयास में नायब तहसीलदार बनी हैं। उनकी रैंक 34 वीं है। फिलहाल वह दिल्ली के एनडीएमसी स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही हैं। दिशा दो भाई बहन हैं। इनके पिता राम भोले सिंह लखनऊ कमिश्नरेट में दरोगा के पद पर तैनात है। यूपी-पीसीएस का रिजल्ट आने के बाद दिशा के घर पर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। सेल्फ स्टडी से पहली बार में बनी नायब तहसीलदार वहीं लखनऊ के आशियाना की रहने वाली शिवली सिंह ने भी पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। शिवली भी नायब तहसीलदार बनी हैं, इनकी 103वीं रैंक है। इन्होंने कानपुर सीएमएस रोड से स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। इतिहास विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। दो भाई बहनों में छोटी शिवली ने पूरी पढ़ाई घर पर ही रहकर अपने पिता के मार्गदर्शन में की है। इनके पिता स्पेशल सेक्रेट्री एग्रीकल्चर के पद से रिटायर्ड हैं। वह शाहजहांपुर नगर निगम के पहले नगर आयुक्त भी रह चुके हैं। भाई हनी सिंह ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है वह फिलहाल वियतनाम में है। मां सरीश सिंह हाउस वाइफ थीं। उनकी मृत्यु फरवरी 2025 में हो गई है। शिवली के पिता ने बताया कि उनकी पहली प्रेफरेंस एसडीएम की थी। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार का ऑप्शन दिया था। क्यों कि इससे आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जा सकते हैं। अभ्युदय योजना से पढ़ाई करने वाले कई का सिलेक्शन पीसीएस 2024 में लखनऊ में रहकर अभ्युदय योजना से भागीदारी भवन से पढ़ाई करने वाले कई अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। इसमें विपिन देव यादव, विमल कुमार, वरदान गुप्ता, अर्जुन सिंह, चंदन पाल, रक्षा राम, अंकुर सिद्धार्थ सहित अन्य नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर के रहने वाले विपिन देव बताते हैं कि तैयारी घर से कर रहे थे। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग लखनऊ आ गए। यहां भागीदारी भवन में अपनी तैयारी के साथ-साथ पांच महीने कक्षाएं भी ली थी। कई प्रयास के बाद पहले सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 316 रैंक मिली। अब पीसीएस में कार्य अधिकारी पंचायती राज पद पर चयन हुआ है। पापा राजाराम यादव अंबेडकर नगर में चौकीदार हैं। मम्मी मेवाती देवी गृहिणी हैं। विपिन ने बताया कि उनके साथ अभ्युदय कोचिंग से विमल कुमार और वरदान गुप्ता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। नायब तहसीलदार पद पर अर्जुन सिंह, चंदन पाल, सुदेव पटेल, विकास कुमार राज चयनित हुए। इसी तरह रक्षा राम सोनकर सब रजिस्ट्रार बने हैं। संदीप वर्मा का चयन सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव गंगा पुल पर कार-डीसीएम में टक्कर, VIDEO:एक किलोमीटर लंबा जाम, एयरबैग खुलने से बचे लोग
    Next Article
    रामपुर DM कार्यालय में जनसुनवाई, उमड़ी भारी भीड़:आयुष्मान-राशन कार्ड सहित अन्य समस्याओं पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment