Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएसी में 108 आवासों का निर्माण शुरू:उपसेना नायक ने किया भूमि पूजन, अधिकारी बोले- कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में 108 विशेष प्रकार के आवासों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। उपसेनानायक तनु उपाध्याय (एडीएसपी) ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। यह पहल वाहिनी के कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में की गई है। सेनानायक बी.बी. चौरसिया के निर्देशन में 'स्पेशल टाइप प्रथम आवासों के निर्माण' हेतु भूमि एवं पंचशिला पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना था कि नए आवासों से वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके कार्य निष्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पूजन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारीगण एवं कार्यदायी संस्था (यूपीपीसीएल) के प्रतिनिधियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सेनानायक बी.बी. चौरसिया के नेतृत्व में 37वीं वाहिनी पीएसी में लगातार विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वाहिनी परिसर के चौतरफा विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य चल रहा है, ताकि भविष्य में कर्मियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। भूमि पूजन कार्यक्रम में चंद्रेश्वर (शिविरपाल), मनोज कुमार श्रीवास्तव (आरटीसी प्रभारी), अरविंद्र कुमार (दलनायक जी दल), रवेंद्र सिंह चौधरी (सूबेदार सैन्य सहायक), शिवांशु द्विवेदी (एसक्यूएम), विनीत त्रिपाठी (प्रधान लिपिक) सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने सर्राफा दुकान के ताले पर मारे पत्थर:बदायूं में थाने से चंद कदम दूर हुई घटना, लोगों ने रोका तो उन्हें भी दौड़ाया
    Next Article
    सचेंडी में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment