Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएसी जवानों ने सस्ती सब्जी के लिए दुकानदारों को पीटा:वाराणसी में लोहे की रॉड से किया हमला, पति को बचाने आई महिला का सिर फोड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में शनिवार रात सब्जी खरीदने पहुंचे पीएसी के 2 जवानों ने सब्जी बेचने वालों को पीट दिया। सब्जी के दाम कम नहीं करने पर पीएसी जवान नाराज हो गए। उन्होंने दुकान पर बाहर रखी लोहे की रॉड निकालकर दुकानदारों को पीटना शुरू कर दिया। पति का पिटता देखकर पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो पीएसी जवान ने उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। पति को बेसुध देखकर महिला उसके ऊपर लेट गई। इसके बाद भी पीएसी जवान उस पर रॉड और लाठियां बरसाता रहा। जवानों ने महिला के सिर पर भी कई हमले किए, जिससे उसका सिर फट गया। महिला और उसका पति दोनों पूरी तरह से खून से लथपथ हो गए। पीएसी जवानों की अराजकता देखकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने जवानों को घेर लिया। उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। सिर और गर्दन पर गहरी चोट के चलते महिला की हालत गंभीर है। मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का है। पहले 4 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला भुल्लनपुर में पीएसी की वाहिनी है। वहां के सिपाही खरीदारी के लिए आसपास के बाजार में जाते हैं। कछवां में रहने वाला राधेश्याम बिंद (45) अपनी पत्नी गीता बिंद (40) के साथ मंडुवाडीह बाजार में सब्जी की दुकान चलाता है। शनिवार शाम पीएसी जवान आशुतोष कुमार सिंह अपने एक साथी के साथ बाजार से सब्जी खरीदने पहुंचा। दोनों जवानों ने राधेश्याम से सस्ती सब्जी देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। सब्जी के रेट को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। लोहे के सरिए से जमकर पीटा इसके बाद आशुतोष सिंह ने दुकान के बाहर रखे लोहे के सरिए को निकालकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। पति को पीटता देखकर गीता भी आगे आई और आशुतोष से छोड़ देने की गुहार लगाने लगी। उसने पति को छोड़ने और फ्री में सब्जी ले जाने के लिए कहा। लेकिन, वह नहीं माना। इसके बाद गीता ने आसपास के लोगों से गिड़गिड़ाकर पति को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सामने नहीं आया। बचाने के लिए पति के ऊपर लेट गई पत्नी सिपाही के ताबड़तोड़ हमले से राधेश्याम बेहोश और लहूलुहान हो गया। उसकी हालत देखकर गीता खुद उसके ऊपर लेट गई। महिला को देखकर भी सिपाही का दिल नहीं पिघला। वह दोनों को गलियां देते हुए लोहे की रॉड और लाठियां बरसाता रहा। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव किया। पति-पत्नी को बचाते हुए लोगों ने आशुतोष सिंह को दबोच लिया। उससे सरिया छीन ली और पीटना शुरू कर दिया। इससे आशुतोष भी चोटिल हो गया। एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसीपी ने बताया- तीनों लोगों का इलाज जारी है। महिला की हालत गंभीर है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-वाराणसी के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, देखें
    Next Article
    मेरठ में 2 दिन से ठप इलेक्ट्रिक बस सेवा:लोहियानगर डिपो में 48 घंटे से बिजली नहीं, प्रबंधन ने लगाया विघुत विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment