Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा की मंत्री लखनऊ में, व्यापार पर चर्चा:होटल चरण प्लाजा में हाई टी और बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक हाई टी और बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजरतगंज स्थित होटल चरण प्लाजा में हुए इस कार्यक्रम में कनाडा के ओंटारियो प्रांत की SME मंत्री नीना टंगरी मुख्य अतिथि थीं। यह आयोजन इंडो अमेरिकन बिज़नेस चैंबर ऑफ SME के सहयोग से किया गया। इसका मुख्य लक्ष्य लघु और मध्यम उद्योगों के लिए नए अवसर तलाशना तथा वैश्विक स्तर पर व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना था। तकनीकी सहयोग को नई दिशा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, उद्योगपति, निर्यातक, स्टार्टअप प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री नीना टंगरी के दौरे को भारत और कनाडा के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने वाला बताया गया। उन्होंने उद्यमियों से वैश्विक बाजार में संभावनाओं पर चर्चा की। नेटवर्किंग इवेंट के दौरान प्रतिभागियों को नए व्यावसायिक संपर्क बनाने, अपने अनुभव साझा करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार की समझ विकसित करने का अवसर मिला। कई उद्यमियों ने इस मंच को उपयोगी बताया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यापारिक नेटवर्क मजबूत होगा चैंबर के चेयरमैन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों को वैश्विक मंच से जोड़ते हैं, जिससे व्यापारिक नेटवर्क मजबूत होता है और युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर लघु उद्योग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और सहयोगी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पुस्तक मेला में नौवें दिन उमड़ी भीड़:रवीन्द्रालय में साहित्यिक माहौल, कल होगा समापन
    Next Article
    विश्व कविता दिवस पर 'कविताई 2.0' का आयोजन:इंदिरा नगर के पारिजात पैलेस में कवियों ने दी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment