Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 2 दिन से ठप इलेक्ट्रिक बस सेवा:लोहियानगर डिपो में 48 घंटे से बिजली नहीं, प्रबंधन ने लगाया विघुत विभाग पर लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सिटी बस सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे शहर के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डिपो के ऑपरेशन मैनेजर दुष्यंत सिंह के अनुसार, 20 मार्च 2026 की सुबह 5 बजे से डिपो की बिजली आपूर्ति ठप है। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग को लगातार सूचना दी गई, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग के कहने पर साहिबाबाद (गाजियाबाद) से एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई, जो मौके पर पहुंचकर इंतजार करती रही। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को शाम करीब 6 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन काम किए बिना यह कहकर लौट गई कि समस्या का समाधान आज संभव नहीं है। इसके चलते डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। बिजली न होने के कारण आज सिटी बस सेवा का संचालन नहीं हो सका, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हुई। वहीं अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अगले दिन भी बस संचालन प्रभावित रह सकता है। डिपो प्रशासन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या समाधान की मांग की है, ताकि शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। उनका कहना है कि हमेशा बिजली की समस्या होने पर विघुत विभाग द्वारा इसी प्रकार की लापरवाही की जाती है, जिस कारण संचालन बंद होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएसी जवानों ने सस्ती सब्जी के लिए दुकानदारों को पीटा:वाराणसी में लोहे की रॉड से किया हमला, पति को बचाने आई महिला का सिर फोड़ा
    Next Article
    ‘बीडा के विकसित होने पर रुकेगा पलायन’:मंत्री बेबी रानी बोली- झांसी विकास और औद्योगिक निवेश की नई पहचान बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment