Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘बीडा के विकसित होने पर रुकेगा पलायन’:मंत्री बेबी रानी बोली- झांसी विकास और औद्योगिक निवेश की नई पहचान बनेगी

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में शनिवार को प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर पंडित दीनदयाल सभागार में विकास उत्सव का आयोजन किया गयाा। ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष, विकास की गति अपार-डबल इंजन की सरकार’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झांसी की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं। उन्होंने कहा-झांसी में बीडा को विकसित किया जा रहा है। इसके विकसित हो जाने पर समूचे बुंदेलखंड से पलायन रुक जाएगा। आने वाले समय में झांसी विकास और औद्योगिक निवेश की नई पहचान बनेगी। इस मौके पर सूचना विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई। मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल और उपकरण भेंट किए। इसके बाद वह सभागार में पहुंची और दीप प्रज्ज्वालित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर 9 साल की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। यूपी को नई पहचान मिली विकास उत्सव को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। इन 9 सालों में प्रदेश सरकार ने सुशासन की एक प्रगतिपूर्ण यात्रा तय की है। सरकार ने कानून के राज, उत्सव, समाधान और आत्मविश्वास के रुप में उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई हैं। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का ऐसा नेटवर्क डिजाइन हुआ है जिसमें औद्योगिक क्लस्टर, तहसील क्षेत्र और शहरी क्षेत्र तीनों को समायोजित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की प्रगति और उन्नति के द्वार खुले हैं।सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्तापरक और टिकाऊ कार्य कर सड़क मार्गों को जोड़कर उनके सुन्दरीकरण का कार्य किया गया है। लघु फिल्म भी दिखाई गई कार्यक्रम में एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आज हम सभी ने लघु फिल्म के माध्यम से सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो को देखा, हमें इस प्रगति को आमजन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश में विगत 9 सालों की यात्रा एवं सुशासन के युग में बेटियां पूर्णरुप से सुरक्षित एवं निर्भीक होकर किसी भी समय सुगमतापूर्वक आवागमन कर रही, यह हमारे लिए अत्यधिक हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि हम बुन्देलखण्ड के निवासी हैं, इस बुन्देलखण्ड की वास्तविक प्रगति का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकारण (बीडा) के आकार लेने के पश्चात यहां के युवाओं को इसी शहर में रोजगार प्राप्त हो सकेगा। संस्कृति कार्यक्रम भी हुए इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। श्रीमंत राधा प्रजापति बुन्देली लोक नृत्य ग्रुप एवं श्रीमंत गुरु सुमन संकीर्तन मण्डल, सन्तराम एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा बुन्देलखण्ड की संस्कृति, सभ्यता एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित सुन्दर लोकगीत एवं राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों एवं योजनाओं से लाभान्वित चिन्हित लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। जिसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कृषक लाभार्थी, निवेशक, खिलाड़ी, शिक्षक एवं दिव्यांगजन सम्मिलित रहे। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय ने अतिथियों काे पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मंच का संचालन शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ समाज सेविका डाॅ नीति शास्त्री ने किया। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, और डाॅ. बाबूलाल तिवारी, उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सभापति जमुना प्रसाद कुशवाहा, सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डाॅ. मनोज कुमार गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. यूएन सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राजपूत, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 2 दिन से ठप इलेक्ट्रिक बस सेवा:लोहियानगर डिपो में 48 घंटे से बिजली नहीं, प्रबंधन ने लगाया विघुत विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    वाराणसी में 4.31 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा:फर्जी फर्म बनाकर करोड़ो का खेल, पंजाब का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment