Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:वाव-थराड में ₹20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे

    14 hours ago

    2

    0

    पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट (ओएसएटी) का उद्घाटन किया। इसके बाद वे प्लांट देखने पहुंचे और इंजीनियर्स से बातचीत की। पीएम ने कहा- आज सुबह डिवाइन वाले कार्यक्रम में था और अब डिजिटल के कार्यक्रम में हूं। उन्होंने कहा- हमने कोरोना के समय ही तय कर लिया था कि भारत सेमी कंडक्टर सेक्टर का नया हब बनेगा। पीएम के उद्घाटन के साथ ही केयन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था। इसके बाद पीएम वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इससे पहले उन्होंने सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। पीएम ने म्यूजियम का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय संत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद लिया। पीएम के सम्राट सम्प्रति म्यूजियम दौरे की चार तस्वीरें… चिप्स को कैलिफोर्निया भेजा जाएगा म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (DSIR) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा। इसके अलावा वे इदार-बडोली बाइपास के चार लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन के उद्घाटन का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन स्थल, खासकर धोलेवीरा, तक पहुंच आसान होगी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूरत की बिल्डिंग में आग, 5 की मौत:इनमें चार महिलाएं, एक बच्चा शामिल, घर में रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के होटल में ब्रिटिश नागरिक का शव मिला, IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment