Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम का 76वां जन्मदिन कल, देशभर में कार्यक्रम:उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे, गुजरात से वाराणसी तक निकलेगी बाइक यात्रा; फरीदाबाद में दिव्यांगों को स्कूटी

    20 hours ago

    1

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस मौके पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने से भी जोड़ा गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भाजपा ने लोगों से घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। गुजरात स्थित पीएम के जन्मस्थल वडनगर और वाराणसी से बाइक यात्रा शुरू होगी। फरीदाबाद में भाजपा सांसद दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटेंगे। उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया समेत 10 प्रमुख जगहों को लाइट्स से जगमग किया जाएगा। इधर पटना में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के कटआउट की आरती उतारी और दूध चढ़ाया। देशभर में कहां-कहां क्या कार्यक्रम होंगे, पढ़िए… 1. वाराणसी - बुनकर ने सिल्क से मोदी और उनकी मां की तस्वीर बनाई वाराणसी के बुनकर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने सिल्क के धागों से पीएम मोदी की उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ तस्वीर बनाई है। इसे पारंपरिक उचंद कला से तैयार किया गया है। इस तस्वीर को बनाने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। यह कलाकृति वाराणसी की बुनकरी और पारंपरिक कला की विरासत को भी दर्शाती है। 2. गुजरात - वडनगर और वाराणसी से एक साथ शुरू होंगी बाइक यात्राएं गुजरात के वडनगर और वाराणसी से एक साथ बाइक यात्राएं शुरू होंगी। वडनगर से निकलने वाली यात्रा वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वाराणसी से शुरू होने वाली यात्रा वडनगर आएगी। दोनों यात्राओं का समापन 7 अक्टूबर को होगा। वडनगर से यात्रा को गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों यात्राओं में करीब 1,000 युवा शामिल होंगे। ये 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरेंगी और करीब 40 हजार किमी की दूरी तय करेंगी। वडनगर से वाराणसी जाने वाली यात्रा झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के उन इलाकों से भी गुजरेगी, जो पहले नक्सलवाद से प्रभावित रहे हैं। 3. मध्य प्रदेश - उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीप जलेंगे उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख मिट्टी के दीप जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन शिप्रा नदी की आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन इंदौर में केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत राज्यभर में जमीन के लिए नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा के मुताबिक, यह प्रक्रिया पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगी। 4. जम्मू-कश्मीर - 8.9 लाख दीप जलाने की तैयारी जम्मू-कश्मीर में 8.9 लाख दीप जलाए जाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दीप जलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। 6. हरियाणा: दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री और फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर सुबह 10:30 बजे स्कूटी बाटेंगे। 7. पश्चिम बंगाल: 50 हजार लाभार्थियों का कार्यक्रम कोलकाता के बोईमेला ग्राउंड में 17 सितंबर को करीब 50 हजार अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को जुटाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करने की संभावना है। 8. मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया सहित 10 जगहें रोशन होंगी मुंबई में 10 प्रमुख जगहों को रोशन किया जाएगा। इनमें गेटवे ऑफ इंडिया, आरे कॉलोनी, बांधगंगा, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड और संजय गांधी नेशनल पार्क शामिल हैं। मुंबई भाजपा की ओर से 10 हजार बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके अलावा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए युवाओं, छात्रों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अपने आइडिया और प्रोडक्ट दिखाने का मौका दिया जाएगा। इसके विजेताओं को सरकार की ओर से सीड फंडिंग दी जाएगी। भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ महीनेभर चलेगा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 9 अगस्त को बताया था कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे शाम 6 से 7 बजे के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इस दौरान भाजपा ने लोगों से अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है। विकसित भारत 2047 का संकल्प भी लिया जाएगा। 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। --------------------------------- यह खबरें भी पढ़ें… PM के साथ पढ़े असगर अली को जमीन वापस मिली:महाराष्ट्र के BJP विधायक ने कब्जा छोड़ा; 8 दिन पहले मोदी से मिलकर शिकायत की थी महाराष्ट्र में ठाणे के मीरा रोड में रहने वाले 81 साल के असगर अली वोहरा को जमीन विवाद में राहत मिली है। पीएम मोदी से मुलाकात के 8 दिन बाद भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने उनसे जुड़ी विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और कंस्ट्रक्शन परमिट सरेंडर करने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहजाद भट्टी का नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित:ड्रग्स-विस्फोटक की तस्करी मामले में 80 से ज्यादा FIR, ब्राजील में छिपे होने का शक
    Next Article
    कर्नाटक-कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी:6 महीने से सरकारी क्लीनिक नहीं गईं; नौकरी के साथ पढ़ाई करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment