Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम आज देंगे हरदोई को गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात:सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, 11:20 बजे पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    1 hour ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 11:20 बजे निर्धारित है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के अवसर पर वे मल्लावां कट के पास श्यामपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लगभग दो लाख लोगों के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, 11 जनपदों में इस आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लगभग 100 किलोमीटर हिस्सा हरदोई जनपद से होकर गुजरता है। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:20 बजे एक्सप्रेस-वे पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। समारोह में उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी, तथा प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, और राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जनसभा में हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव और शाहजहांपुर जिलों से जनता शामिल होगी। प्रशासन के साथ-साथ भाजपा संगठन स्तर पर भी जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अलावा, कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें आठ पुलिस अधीक्षक, 17 अपर पुलिस अधीक्षक, 51 क्षेत्राधिकारी, 118 निरीक्षक और 696 उपनिरीक्षक शामिल हैं। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी आयोजन स्थल पर लगाई गई है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपदों से होकर गुजरता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ARTO की कार्रवाई, चार ओवरलोड वाहन सीज:तीन का चालान कर 2.48 लाख जुर्माना, अभियान जारी रहेगा
    Next Article
    लखनऊ में सिपाही की पिटाई से युवक का हाथ टूटा:कैब ड्राइवर और ग्राहक का विवाद सुलझाने पहुंचा था, शिकायत के बाद लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment