Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पडरौना में ईद की नमाज का समय तय:सुबह 7 बजे से 8:45 बजे तक नमाज होगी अदा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के पडरौना में ईद-उल-फितर 2026 के लिए नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। पडरौना क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में 21 मार्च (शनिवार) को सुबह 7:00 बजे से नमाज अदा की जाएगी, जो अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न समय पर संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ईदगाह मिश्रौली (जामा मस्जिद पडरौना) में सुबह 7:00 बजे पहली जमात होगी, जिसके बाद 7:30 बजे दूसरी और 7:50 बजे तीसरी जमात अदा की जाएगी। दरगाह हजरत बुन्दन शाह बाबा (जंगल शाहपुर), सुन्नी मस्जिद गुड़री बाजार, मस्जिद फैजाने औलिया (जमालपुर) और खिरिया टोला, बरसहिया व मठिया के ईदगाहों में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह हजरत गढ़ी शहीद शाह बाबा (कठकुइया मोड़) पर सुबह 7:45 बजे और 8:15 बजे दो जमातें होंगी। छावनी पडरौना और बरसहिया (मेन रोड) में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। नौका टोला में भी सुबह 8:00 बजे और 8:45 बजे दो जमातें होंगी, जबकि नौटिया पट्टी में नमाज का समय सुबह 8:15 बजे निर्धारित किया गया है। मस्जिद मीरगंज (कटरा रोड, बेलवा चुंगी) और हरखास मोहल्ला में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। मदरस्सा फैजुल उलूम (जमालपुर) में नमाज का अंतिम समय सुबह 8:45 बजे तय किया गया है। प्रबंधन समिति ने सभी नमाजियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचें, क्योंकि नमाज के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ईद को लेकर सभी ईदगाहों में तैयारियां जोरों पर हैं। कठकुइया मोड़ स्थित ईदगाह में पेशइमाम हाफिज नूर अली तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में पुल से ट्रैक्टर गंगा में गिरा:अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ी, नदी में समाया; बचाव कार्य जारी
    Next Article
    IIT कानपुर में शुभांशु शुक्ला ने बताया अंतरिक्ष का अनुभव:कहा- जब देश के लिए कुछ बड़ा करते हैं, तो पूरा भारत आपकी ताकत बन जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment