Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच साल के काम 4 साल में पूरे कराए:छपरौली विधायक का दावा– 250 करोड़ से सड़कों की मरम्मत करा रहा, खुद को 10 में 30 नंबर दूंगा

    2 hours ago

    2

    0

    बागपत की छपरौली विधानसभा से RLD के विधायक अजय कुमार ने अपने चार साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में बताया। उनका दावा है कि शिक्षा, सड़क और ग्रामीण विकास पर फोकस रहा। जिससे क्षेत्र में बदलाव आया है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले चार वर्षों में अपने द्वारा कराये गये कामों को आप 10 में से कितने नम्बर देंगी? जवाब: मैं अपने चार साल के कार्यकाल को 10 में 10 नंबर दूंगा। पांच साल के लिए सोचे गए काम मैंने चार साल में पूरे कर दिए। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में बीएसई, बीकॉम और एमएसी की पढ़ाई शुरू करवाई। 17 करोड़ की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। आने वाले शैक्षिक सत्र में बच्चों के लिए पूरी तरह उपयोग में आएगी। क्षेत्र में 48 करोड़ की परियोजना से कई पुल और पूर्वी यमन नहर पर किसानों के लिए काम हो रहा है। सवाल: अपने 4 साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा काम कौन सा किया है? जवाब: 250 करोड़ की लागत से क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत की जा रही है। यह सड़क ककड़ीपुर से गांव को जोड़कर मेरठ हाईवे तक जाएगी। ग्रामीणों के लिए यह जीवनरेखा साबित होगी। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश के तीन बड़े राजमार्गों को जोड़ते हुए उद्योग और विकास के रास्ते खोलेगी। प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है और तेजी से प्रगति पर है। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जो आप 4 साल में नहीं कर पाए? जवाब: ऐसा कोई काम नहीं है जिसे करना चाहा और नहीं हो सका। सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं या वर्तमान में जारी हैं। भविष्य में युवाओं के खेल और अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। सवाल : क्या आपको दोबारा टिकट मिलेगा? जवाब: यह पार्टी का निर्णय होगा। चौधरी जयंत सिंह जो जिम्मेदारी देंगे उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हर निर्णय का सम्मान करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली सदर तहसील में समाधान दिवस:डीएम-एसपी की अध्यक्षता में 30 में से 3 शिकायतें निस्तारित
    Next Article
    टीएससीटी को मजबूत करने की रणनीति बनी:सहयोग और कन्यादान योजना पर जोर, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment