Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली सदर तहसील में समाधान दिवस:डीएम-एसपी की अध्यक्षता में 30 में से 3 शिकायतें निस्तारित

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिले के सदर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कुल 30 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामलों को तत्काल सुलझाने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि दो प्रार्थना पत्रों पर पुलिस तथा राजस्व की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण हेतु भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुनने और उनका निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, जिसके तहत विभाग को उस समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को भी प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने उप जिलाधिकारी या तहसीलदार स्तर के तीन वर्ष से पुराने सभी प्रकरणों का अतिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सिसोदिया संभल पहुंचे:बोले- हम हमेशा चुनावी मूड में रहते हैं, धुरंधर 2 को लेकर कहा- विपक्ष मुद्दाविहीन
    Next Article
    पांच साल के काम 4 साल में पूरे कराए:छपरौली विधायक का दावा– 250 करोड़ से सड़कों की मरम्मत करा रहा, खुद को 10 में 30 नंबर दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment