Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच बच्चों को नींद की दवा देकर मां फरार:रामपुर में प्रेमी संगा भागी, लाखों के जेवर-नकदी भी ले गई, CCTV में जाती दिखी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के जिबाई गांव में एक महिला अपने पांच बच्चों को नशीला पदार्थ देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी भी ले गई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। महिला की सास के अनुसार, उसने पहले अपने पांचों बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वे गहरी नींद में सो गए। इसके बाद महिला ने घर के मुख्य गेट पर ताला लगाया और मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब बच्चे होश में आए तो उन्होंने खुद को घर में बंद पाया और रोने लगे। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पास ही रहने वाली बच्चों की दादी को सूचना दी। दादी ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच, घटना की जानकारी महिला के पति रूप किशोर को दी गई, जो दिल्ली में कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत गांव लौट आए। पति रूप किशोर ने बुधवार शाम पटवाई थाने में अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति के मुताबिक, महिला घर से लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, नाक का फूल, गले की जंजीर और चांदी के कई आभूषण ले गई है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला अकेले एक बैग लेकर जाती हुई दिख रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पेट्रोल को लेकर डर, हजरतगंज में लंबी कतारें:पेट्रोल की कमी और कीमत बढ़ने की आशंका से पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में भट्ठे पर छापा, जेसीबी जब्त:खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment