Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पेट्रोल को लेकर डर, हजरतगंज में लंबी कतारें:पेट्रोल की कमी और कीमत बढ़ने की आशंका से पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी

    2 hours ago

    1

    0

    देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चल रही चर्चाओं और संभावित बढ़ोतरी की अटकलों के बीच राजधानी लखनऊ में भी इसका असर साफ दिखने लगा है। शहर के पॉश इलाके हजरतगंज स्थित तलवार पेट्रोल पंप पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। कीमतों के डर से पंप पर उमड़ी भीड़ पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पंप पर पहुंच गए। हालात यह रहे कि सड़क तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लंबी लाइनों ने बढ़ाई ट्रैफिक की समस्या तलवार पेट्रोल पंप के बाहर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगने से आसपास के इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अफवाहों ने बढ़ाई घबराहट मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया और बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की खबरों के बाद लोग पहले ही ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं। इससे अनावश्यक दबाव और घबराहट का माहौल बन गया। पंप संचालक ने किया साफ-किसी तरह की कमी नहीं वहीं, तलवार पेट्रोल पंप के संचालक ने साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना वजह भीड़ न लगाएं। स्थिति पर प्रशासन की नजर हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या अफवाह से कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 250 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी:500 से अधिक घरों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
    Next Article
    पांच बच्चों को नींद की दवा देकर मां फरार:रामपुर में प्रेमी संगा भागी, लाखों के जेवर-नकदी भी ले गई, CCTV में जाती दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment