Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरब्रिज निर्माण के कारण लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे:रामपुर में प्रशासन की चेतावनी के बावजूद सैकड़ों जानें जोखिम में

    10 hours ago

    2

    0

    रामपुर के कोतवाली सिविल लाइंस के पास राम रहीम ओवरब्रिज के नीचे एक खतरनाक स्थिति बनी हुई है। यहां ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरियों को पार कर रहे हैं। यह स्थिति रामपुर रेलवे जंक्शन से लगभग 500 मीटर दूर खंभा नंबर 1371/43 के पास है। यात्री वैकल्पिक मार्ग लंबा होने के कारण शॉर्टकट के रूप में सीधे रेलवे ट्रैक का उपयोग कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष में इस स्थान पर कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। रेलवे और प्रशासन ने यहां एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, जिसमें रेलवे लाइन पार करने को दंडनीय अपराध और जानलेवा बताया गया है। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय महिलाओं और राहगीरों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग काफी दूर होने के कारण वे मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि यदि इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया जाए, तो हादसों को रोका जा सकता है। थाना सिविल लाइंस, जीआरपी और आरपीएफ की मौजूदगी के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। रामपुर जंक्शन अधीक्षक मोहम्मद आजम खान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग को मौके पर भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले, VIDEO:कई लोग घायल, दो को गंभीर हालत में BHU रेफर किया गया
    Next Article
    फर्रुखाबाद में विधानसभा उपसमिति ने की जांच:नियम तोड़कर नक्शे पास करने और वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment