Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में विधानसभा उपसमिति ने की जांच:नियम तोड़कर नक्शे पास करने और वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर

    8 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में भवनों के नक्शे पास करने में वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर विधानसभा की एक उपसमिति ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यह जांच विनियमित क्षेत्र में मनमाने ढंग से नियम तोड़कर नक्शे पास किए जाने के 17 मामलों से संबंधित है। उपसमिति अपनी रिपोर्ट सीधे शासन को सौंपेगी। शहर में अवैध कॉलोनियों की बहुतायत के बावजूद बड़े पैमाने पर भवनों के नक्शे नियमों का उल्लंघन कर पास किए गए। इसमें वाणिज्यिक भवनों के नक्शों में प्रभाव शुल्क भी जमा नहीं कराया गया। विधानसभा में वित्तीय अनियमितता सहित कुल 17 मामलों पर सवाल उठाए गए थे। शहर के बतन कुमार ने भी बड़ी संख्या में नियम विरुद्ध नक्शे पास होने की शिकायत की थी। इन शिकायतों के बाद विधानसभा की याचिका समिति (2025-26) की उपसमिति को जांच सौंपी गई। इसमें कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि और पीलीभीत बीसलपुर के विधायक शामिल थे। उनके साथ मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ कृष्ण मोहन, विशेष सचिव आवास विकास महेंद्र प्रसाद भारती और एपी कानपुर विशाल भारती भी फर्रुखाबाद पहुंचे। जांच दल ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल सहित अन्य अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया। उन्होंने वर्ष 2015 से 2023 के बीच नियम विरुद्ध तरीके से पास किए गए नक्शे, कृषि भूमि पर 10 प्रतिशत से अधिक निर्माण, पार्क की भूमि पर नक्शा पास करने, बिना प्रभाव शुल्क के नक्शे पास करने, और धारा 10 का नोटिस जारी होने के बाद भी नक्शे पास होने सहित सभी 17 बिंदुओं पर गहनता से जांच की। उपसमिति ने देवरामपुर, ठंडी सड़क, नेकपुर कला, बढ़पुर, मसेनी, बनखड़िया, जेएनवी सड़क जैसे विभिन्न स्थानों पर पास किए गए अनियमित नक्शों के आधार पर भवनों का सत्यापन किया। कई ऊंचे भवन, निजी अस्पताल और मैरिज हॉल भी इस जांच के दायरे में हैं। समिति के सदस्य डॉक्टर सुरभि ने बताया फर्रुखाबाद शहर के कुछ मानचित्र हैं जो अभिलेखों में कुछ और है मौके पर कुछ और पाए गए ऐसे 17 मामलों की जांच के लिए कमेटी आई है। बताया पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठकर तथ्यों को देखा इसके बाद मौके पर जाकरजांच की। बताइए 17 में से एक निस्तारित हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरब्रिज निर्माण के कारण लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे:रामपुर में प्रशासन की चेतावनी के बावजूद सैकड़ों जानें जोखिम में
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में एनएच हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा:ढेबरूवा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment