Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया समाधान दिवस में 48 शिकायतें मिलीं:6 का मौके पर निस्तारण, DM ने दिए जरूरी निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त आवेदन पत्रों को गंभीरता से लें, स्थलीय सत्यापन करें और संबंधित पक्षों से बातचीत कर नियमानुसार संतुष्टिपूर्ण समाधान निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में भीखमपुर निवासी ज्ञानवती पत्नी स्व. वासुदेव ने एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति ने वर्ष 1972 में ग्राम इकानपुर में भूमि खरीदी थी, जिसका बैनामा उनके पास है। वर्तमान में दीपे सिंह और कुछ अन्य लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। ज्ञानवती के अनुसार, जब वह अपनी जमीन पर जाती हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। ज्ञानवती ने अपनी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का निवेदन किया। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि वे पैमाइश आदि कराते हुए मिशन समाधान के तहत नियमानुसार कार्रवाई कर मामले का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य पर शिविर:जौनपुर में शहीद दिवस पर युवाओं को राष्ट्रप्रेम का संदेश
    Next Article
    रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौत:मैनपुरी के नगला अनी गांव में हुआ हादसा, परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment