Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा भूसा खाक:राजस्व निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया के बिधूना तहसील के सहार विकासखंड स्थित ग्राम डमरपुर में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। इस आग से सैकड़ों बीघा गेहूं का भूसा और फसल के अवशेष जलकर खाक हो गए। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और यह डमरपुर से फैलकर पास के लाखी गांव तक पहुंच गई। लगभग 50 एकड़ खेतों में आग फैलने से भारी नुकसान हुआ। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने आग की लपटें देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि खेतों में गेहूं की फसल कट चुकी थी, जिससे कोई बड़ी जनहानि या फसल का नुकसान नहीं हुआ। डमरपुर गांव के संतोष, रवींद्र, सतेंद्र यादव और लाखी गांव के रामबाबू, विनोद कुमार, ईश्वर दयाल, दसरथ, इंद्रपाल, कैलाश, संजू, दीपू, शत्रुघ्न सिंह, कल्लू सिंह, सोनू, पुत्तू, अनिल सहित कई किसानों का भूसा और फसल अवशेष जलकर नष्ट हो गया। घटनास्थल पर याकूबपुर चौकी इंचार्ज संदीप जादौन, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र, दमकल कर्मी योगेश कुमार, गजेंद्र सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल रोहित यादव मौजूद रहे। लेखपाल ने घटना का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप:पुलिस जांच में पुराना विवाद सामने आया, एसएचओ बोले-दुष्कर्म के आरोप गलत पाए गए
    Next Article
    रीता बहुगुणा जोशी के पति PC जोशी का निधन:लखनऊ PGI में अंतिम सांस ली, कल प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment